Breaking
21 Nov 2026, Sat

देश की अनोखी डायमंड क्रॉसिंग: जहाँ चार दिशाओं से दौड़ती ट्रेनें भी नहीं करती टक्कर

नई दिल्ली
भारत में रेलवे आने-जाने का सबसे सस्ता और सुगम साधन है। भारतीय रेलवे रोजाना लाखों लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सकुशल और सुगमता से पहुंचाती है, इसीलिए भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन भी कहा जाता है। आपने रेल से यात्रा करते हुए कई बार ट्रेन को क्रॉसिंग से गुजरते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी रेलवे क्रॉसिंग को देखा है जिस पर से चारों तरफ से ट्रेन गुजरती है और फिर भी कभी एक दूसरे से नहीं टकराती है।

ये भी पढ़ें :  बिना हेडलाइट दौड़ती रहीं सरकारी बसें! मोबाइल टॉर्च के सहारे सफर, कर्नाटक में KKRTC पर सियासी घमासान

है न कमाल की बात। भारत में एक रेलवे क्रॉसिंग ऐसी भी है, जिस पर पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, चारों तरफ से ट्रेन गुजरती है। दरअसल, ये रेलवे क्रॉसिंग महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिलता है। इसे डायमंड क्रॉसिंग कहा जाता है। जहां पटिरियां एक-दूसरे को चारों ओर से क्रॉस करती हैं।
 
नागपुर में डॉयमंड क्रॉसिंग
महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित यह रेलवे स्टेशन भारत के सबसे बिजी जंक्शनों में से एक है। यहां से देश के चार प्रमुख रेल मार्ग ऐसे एक-दूसरे को क्रॉस करते हैं कि इसे ऊपर से देखने पर ट्रैक हीरे के आकार का नजर आता है। यही कारण है कि इसे डॉयमंड क्रॉसिंग कहा जाता है। इस रूट पर रोजाना हजारों की संख्या में ट्रेनों लाखों यात्रियों को लेकर गुजरती हैं।

ये भी पढ़ें :  क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

क्यों नहीं टकराती ट्रेनें?
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये ट्रेन आपस में टकराती क्यों नहीं है? तो आपको बता दें कि इंजीनियरिंग का कमाल है। इसकी सफलता का राज इंटरलॉकिंग सिस्टम और ऑटोमैटिक सिग्नल टेक्नोलॉजी में छिपा है। यह सिस्टम इस तरह काम करता है कि एक समय में केवल एक ही ट्रेन को क्रॉसिंग से गुजरने की इजाजत देता है। इस तकनीक के कारण बिना की हादसे की ट्रेनों का संचालन क्रॉसिंग से होता रहता है।

ये भी पढ़ें :  कपड़ा उद्योग को बड़ी राहत, 31 दिसंबर तक विदेश से 0% कस्टम ड्यूटी पर खरीद सकेंगे कपास

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *