Breaking
19 Nov 2026, Thu

सुनील नरेन का धमाकेदार रिकॉर्ड: 600 विकेट के साथ टी20 क्रिकेट में मचाई धूम

मुंबई 

वेस्टइंडीज के घातक स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन ने इतिहास रचते हुए टी20 क्रिकेट में प्रचंड रिकॉर्ड बना दिया है. सुनील नरेन ने टी20 क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरे कर लिए हैं. वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑफ स्पिनर सुनील नरेन ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. इसी के साथ ही सुनील नरेन ने अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा लिया है.

सुनील नरेन ने टी20 क्रिकेट में बनाया महारिकॉर्ड

37 साल के सुनील नरेन ने शारजाह के मैदान पर ILT20 मैच के दौरान अपने करियर की ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है. सुनील नरेन ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स के कप्तान हैं. सुनील नरेन ने शारजाह के मैदान पर बुधवार को शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ ILT20 मैच के दौरान एक विकेट लेते ही टी20 क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरे कर लिए. सुनील नरेन ने इस मैच में शारजाह वॉरियर्स के बल्लेबाज टॉम एबेल को LBW आउट करते ही यह उपलब्धि हासिल की है.

ये भी पढ़ें :  एसआरएच वर्सेस पीबीकेएस आज होंगे आमने-सामने, पिच का कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा

IPL का बहुत बड़ा नाम

मैच के बाद अबू धाबी नाइट राइडर्स ने सुनील नरेन को इस अनोखी उपलब्धि की याद में नंबर 600 वाली एक स्पेशल एडिशन की जर्सी भेंट की. पिछले कुछ सालों में सुनील नरेन ने दुनिया भर की टी20 लीग्स में कोलकाता नाइट राइडर्स, अबू धाबी नाइट राइडर्स, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए खेला है. सुनील नरेन ने अभी तक 568 टी20 मैचों में 600 विकेट झटके हैं. सुनील नरेन का टी20 क्रिकेट में बेस्ट बॉलिंग फिगर 19 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है. सुनील नरेन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बहुत बड़ा नाम हैं.

ये भी पढ़ें :  प्रियांश आर्य की अनसुनी कहानी कोच संजय भारद्वाज की जुबानी, दोस्तों ने उड़ाया मजाक, गुरु की सेंचुरी वाली वो शर्त

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. राशिद खान (अफगानिस्तान) – 681 विकेट

2. ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) – 631 विकेट

3. सुनील नरेन (वेस्टइंडीज) – 600 विकेट

4. इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका) – 570 विकेट

5. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 504 विकेट

सुपर ओवर में मेडन फेंकने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज

ये भी पढ़ें :  गाबा में विराट कोहली पूरा करेंगे ये ‘अनोखा शतक’, सचिन के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के दूसरे खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन टी20 क्रिकेट के इतिहास में सुपर ओवर में मेडन फेंकने वाले दुनिया के पहले और इकलौते गेंदबाज हैं. सुनील नरेन ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में 17 जुलाई 2014 को गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेलते हुए त्रिनिदाद एंड टोबैगो रेड स्टील के खिलाफ टी20 मैच का सुपर ओवर MAIDEN फेंकने का अद्भुत कारनामा किया था. सुनील नरेन ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो रेड स्टील के खिलाफ इस टी20 मैच के सुपर ओवर में 5 डॉट बॉल और एक विकेट बॉल भी फेंकी थी. सुनील नरेन ने 12 रन का बचाव करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स को रोमांचक जीत दिला दी थी. 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *