Breaking
18 Nov 2026, Wed

UIDAI का नया नियम: अब आधार की फोटोकॉपी देना होगी बंद, जानें पूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली

आपको होटल में चेक इन करना है, बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन लेना है या फिर अपने बच्चों का स्कूल-कॉलेज में दाखिला करवाना है आदि। आपको यही नहीं बल्कि, ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों का आधार कार्ड बनाया जाता है।

आधार कार्ड में आपकी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। जैसे, नाम, पता, जन्मतिथि और फिंगर प्रिंट आदि। इन सबके बीच आपने एक चीज नोटिस की होगी या आप खुद ही इसे करते होंगे कि होटल में चेक इन करने के लिए या कई अन्य जगहों पर अपने आधार की फोटोकॉपी देते होंगे? पर अब ऐसा बंद होने जा रहा है क्योंकि यूआईडीएआई इसको लेकर जल्द ही एक नया नियम लागू कर सकता है। तो चलिए जानते हैं इस नए नियम के बारे में। आधार कार्डधारक अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

ये भी पढ़ें :  Aadhaar ऐप का फुल वर्जन इस तारीख को होगा लॉन्च, UIDAI करने जा रहा है बड़े बदलाव

क्या कहता है नया नियम?

    दरअसल, अब तक आपको जहां पर आधार की फोटोकॉपी देनी पड़ती थी। उस पर अब जल्द ही रोक लग जाएगी, क्योंकि आधार एक ऐसा नया नियम लाने जा रही है जिसके तहत अब कोई भी आपसे आधार की फिजिकल फोटोकॉपी न ले सकेगा और न ही उसे स्टोर कर सकेगा।

क्यों पड़ी इस नए नियम का जरूरत?

 अभी कई जगहों पर लोगों को अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी होती है जिसे यूआईडीएआई द्वारा गलत माना गया। सरकार का मानना है कि पेपर आधारित आधार कार्ड वेरिफिकेशन न सिर्फ कानून के खिलाफ है बल्कि, ये कार्डधारकों की प्राइवेसी के लिए भी बड़ा खतरा बन जाता है। इसलिए अब इस नए नियम को लाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान बनी जनजातीय सशक्तिकरण की मिसाल, 2340 नागरिकों को मिला आधार समाधान

कैसे काम करेगा और कब से लागू हो सकता है नया नियम?

    यूआईडीएआई ने इस नए नियम को लेकर नया फ्रेमवर्क मंजूर किया है जिसके बाद अब जो भी संस्था ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन करना चाहते हैं उसे पहले यूआईडीएआई में रजिस्टर करना होगा और इसके बाद वो क्यूआईर कोड या एप बेस्ड वेरिफिकेशन का इस्तेमार कर सकेगी। जिसे भी ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन करना है उसे यूआईडीएआई के साथ रजिस्ट्रेशन के बाद एक सुरक्षित एपीआई का एक्सेस मिलेगा जिससे वे डिजिटल तरीके से आधार की जांच कर सकेंगे। यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार के मुताबिक, इस नियम को मंजूरी मिल चुकी है और उसे जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  सरकार का बड़ा फैसला: आधार अब जन्मतिथि का प्रमाण नहीं मानेंगे

कहां-कहां देनी होती है आधार की फोटोकॉपी?

    दरअसल, मौजूदा समय में हमें कई जगहों पर आधार की फोटोकॉपी देनी पड़ती है। इसमें होटल में चेक इन करते समय, इवेंट आयोजन करवाते समय, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, कई एग्जाम सेंटर पर आदि। पर इस नए नियम के बाद फिजिकल फोटोकॉपी लेना और उसे स्टोर करना रूक जाएगी।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *