Breaking
15 Nov 2026, Sun

बलूचिस्तान में दहशत की साजिश नाकाम: जाफर एक्सप्रेस को उड़ाने की कोशिश, रेलवे ट्रैक पर बम धमाके से हड़कंप

पेशावर 
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर रेलवे को निशाना बनाया गया है। संदिग्ध विद्रोहियों ने शुक्रवार को जाफर एक्सप्रेस और बोलान मेल ट्रेन को उड़ाने की कोशिश में रेलवे ट्रैक पर बम धमाके किए, जिससे ट्रैक को नुकसान पहुंचा और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शाहिद नवाज़ ने बताया कि पहला धमाका मुश्काफ इलाके में हुआ, जिसमें करीब तीन फीट रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरा धमाका दश्त क्षेत्र में हुआ, जिससे ट्रैक को और नुकसान पहुंचा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों ही मामलों में जाफर एक्सप्रेस और बोलान मेल यात्री ट्रेनें निशाने पर थीं।

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश में मंदिर से काली मां का मुकुट चोरी, तीन साल पहले पीएम मोदी ने किया था भेंट, घटना पर भारत सख्त

धमाकों के बाद मुख्य रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्वेटा से देश के अन्य हिस्सों के लिए ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। SSP नवाज़ ने कहा कि “अब क्वेटा से चलने वाली किसी भी यात्री ट्रेन के समय की पुष्टि सुरक्षा एजेंसियों की मंजूरी के बाद ही की जाएगी।”उन्होंने जोर देकर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी ट्रेनों के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए शनिवार को जाफर एक्सप्रेस की एक विशेष सेवा को पेशावर के लिए रवाना होने की अनुमति दी गई, ताकि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सामान्य सेवाएं सुरक्षा क्लियरेंस का इंतजार कर रही हैं।
 
बार-बार निशाने पर जाफर एक्सप्रेस
    यह पहली बार नहीं है जब जाफर एक्सप्रेस पर हमला हुआ हो।
    पिछले दो महीनों में कम से कम तीन बार इस ट्रेन और बोलान मेल पर हमले हो चुके हैं।
    हालांकि हालिया हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा।

ये भी पढ़ें :  ईरान का अमेरिका को नया ऑफर: पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलो, फिर होगी आगे की बात

इससे पहले 11 मार्च को जाफर एक्सप्रेस पर हुआ हमला बेहद भयावह था, जब आतंकियों ने ट्रेन पर गोलीबारी कर करीब 400 यात्रियों को बंधक बना लिया था।
इस हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि सुरक्षा बलों ने अभियान में 33 आतंकियों को मार गिराया था। लगातार हो रहे इन हमलों ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें :  बिग ब्रेकिंग : ED मामले के बीच नान पर सियासत जारी...CM ने पूर्व CM पर साधा निशाना...नेता प्रतिपक्ष पर भी कही बड़ी बात

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *