Breaking
18 Nov 2026, Wed

बॉर्डर 2 का क्रेज: अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने कहा- जरूर देखूंगा फिल्म, वरुण और शेट्टी ने किया रिएक्ट

मुंबई 

23 जनवरी को रिलीज हो रही मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर 2 की जबरदस्त चर्चा है. फैंस सनी देओल की फिल्म को थियेटर्स में देखने के लिए बेसब्र हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बॉर्डर को लेकर ये दीवानगी सिर्फ इंडियंस में ही नहीं हैं. अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान भी बॉर्डर 2 देखने के लिए उत्साहित हैं. उनका कहना है वो ये फिल्म जरूर देखेंगे. 

राशिद खान का वीडियो वायरल
अफगानिस्तान T20 क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान ने इंस्टा पर एक रील शेयर की है. जिसमें वो दुबई में हाईवे पर सड़क किनारे खड़े हैं. किसी से बात करते हुए भुट्टा भूनते हुए राशिद दिख रहे हैं. क्रिकेटर काफी खुश हैं. कैप्शन में राशिद ने लिखा है- बॉर्डर 2 तो मैं जरूर देखूंगा… लेकिन देखते हैं क्या होता है जब मैं इसे पोस्ट करता हूं. राशिद ने अपनी ये पोस्ट सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी, वरुण धवन और सनी देओल को टैग की है. वीडियो के बैकग्राउंड में 'घर कब आओगे' का साउंडट्रैक चल रहा है. राशिद की इस पोस्ट पर बॉर्डर 2 की कास्ट ने तुरंत रिएक्ट किया है.

ये भी पढ़ें :  23 मई से शुरू होगी श्री हेमकुंड साहिब यात्रा, पावन कपाट खुलने की तैयारी तेज

अहान शेट्टी ने लिखा- भाई को ढेर सारा प्यार. वरुण धवन ने कहा- हां भाई. सुनील शेट्टी बोले- ये हुई ना बात. वैसे राशिद खान अकेले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं जो सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 को सपोर्ट कर रहे हैं. भारतीय विकेटकीपर-बैट्समैन केएल राहुल ने भी बॉर्डर 2 को प्रमोट किया है. राहुल का फिल्म के साथ पर्सनल कनेक्शन भी है. क्योंकि उनके साले साहब अहान शेट्टी फिल्म में अहम रोल में हैं. फिल्मी सेलेब्स और क्रिकेटर्स के प्रमोशन करने की वजह से बॉर्डर 2 को लेकर ज्यादा हाईप क्रिएट हो गया है.
बॉर्डर 2 की बात करें तो मूवी गणतंत्र दिवस के मौके पर आ रही है. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी भी अहम रोल में है. ये फिल्म 1997 की वॉर क्लासिक बॉर्डर का सीक्वल है, जिसमें सनी देओल, सनील शेट्टी और अक्षय खन्ना थे. मूवी को लेकर जबदस्त एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं. सालों बाद आ रही वॉर ड्रामा के सीक्वल का फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की प्लानिंग कर रहे हैं.
 

ये भी पढ़ें :  आज के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होगा, जिसमें घरवाले अपने दुश्मनों को बेघर करने के लिए करेंगे नॉमिनेट 

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *