Breaking
27 Nov 2026, Fri

‘फिट इंडिया मूवमेंट’ से बनेगा स्वस्थ भारत, विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव: डॉ. मनसुख मांडविया

नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इंडियन नेवी हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री के 2047 तक देश को विकसित बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष एक विकसित राष्ट्र के रूप में मनाए। यही संकल्प उन्होंने हम सभी को दिया है। इसके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि देश के नागरिक स्वस्थ रहें। नागरिकों को स्वस्थ रखने के लिए हम फिट इंडिया मूवमेंट चला रहे हैं। स्वस्थ राष्ट्र ही समृद्ध राष्ट्र बन सकता है। इसी लक्ष्य को पाने के लिए हम फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।”

ये भी पढ़ें :  India vs Bangladesh: सुपर 4 की रोमांचक शुरुआत, दोनों टीमों ने पहले ही जीत दर्ज की!

हाफ मैराथन की वजह से दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की थी। कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक को रेगुलेट किया गया था। एडवाइजरी के मुताबिक, तय रास्तों पर सुबह 4:45 बजे से 9 बजे तक ट्रैफिक मूवमेंट रेगुलेट की गई। इमरजेंसी गाड़ियों को बिना किसी रुकावट के जाने का निर्देश था।

ये भी पढ़ें :  टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया

हाफ मैराथन की 21.01 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ अलग-अलग समय पर आयोजित की गई। 21.01 किमी की दौड़ सुबह 5.30 बजे, 10 किमी की दौड़ सुबह 6.30 बजे और 5 किमी की दौड़ सुबह 7.30 बजे शुरू हुई। सभी दौड़ों के रूट जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और जनपथ जैसे प्रमुख इलाकों से गुजरे और अंत में वापस स्टेडियम आकर समाप्त हुए।

ये भी पढ़ें :  बीसीसीआई को एनएसएफ के रूप में मान्यता नहीं, खेल मंत्री मांडविया ने लोकसभा में कहा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की थी कि वे प्रभावित सड़कों से यथासंभव बचें और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से पहले से यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई थी। इंडियन नेवी हाफ मैराथन का आयोजन फिटनेस, स्वस्थ लाइफस्टाइल और सशस्त्र बलों और आम लोगों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *