Breaking
19 Nov 2026, Thu

स्कॉटलैंड से ‘करो या मरो’ मुकाबला, हारते ही विश्व कप से बाहर हो सकता है इंग्लैंड

नई दिल्ली
ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के ग्रुप C में आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। स्कॉटलैंड और इंग्लैंड दोनों के लिए आज का मैच करो या मरो जैसा है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि उनकी टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती है और वे स्कॉटलैंड को कम से कम स्कोर पर रोककर आसानी से जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बैरिंगटन ने कहा कि वे पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे, इसलिए टॉस हारने से उनकी योजना पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें :  वॉशिंगटन सुंदर की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बैरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड करी, ब्रैड व्हील।

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

पॉइंट्स टेबल पर इंग्लैंड की हालत खराब
प्वांइंट्स टेबल की स्थिति के अनुसार, स्कॉटलैंड वर्तमान में +0.95 के मजबूत नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि दो बार की विश्व चैंपियन इंग्लैंड चौथे स्थान पर संघर्ष कर रही है। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम नेपाल के खिलाफ मामूली जीत और वेस्टइंडीज से मिली 30 रनों की हार के बाद इस मैच में अपनी खोई हुई लय तलाशने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

ये भी पढ़ें :  निसांका और तेज गेंदबाजों ने श्रीलंका को दिलाई ऐतिहासिक जीत, 10 साल बाद इंग्लैंड में जीता टेस्ट मैच

यूरोपीय टीमों के खिलाफ इंग्लैंड का निराशाजनक प्रदर्शन
इंग्लैंड के लिए यूरोपीय देशों के खिलाफ T20 विश्व कप का रिकॉर्ड अब तक निराशाजनक रहा है, जहां उन्होंने 5 मैचों में एक भी जीत (3 हार, 2 बेनतीजा) हासिल नहीं की है। इसके विपरीत, स्कॉटलैंड को ईडन गार्डन्स की परिस्थितियों का बेहतर अनुभव है क्योंकि यह इस मैदान पर उनका तीसरा मैच है। जहां इंग्लैंड की बल्लेबाजी पिछले मैचों में स्पिन के सामने संघर्ष करती दिखी है, वहीं स्कॉटलैंड ने अपने पिछले मैच में इटली के खिलाफ 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर अपनी बल्लेबाजी की गहराई का परिचय दिया था।

ये भी पढ़ें :  Women's Blind Cricket Team : भारत की पहली महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम आज भिड़ेगी नेपाल से...कप्तान ने मैच को लेकर बड़ी बात कह दी

पिच की होगी महत्वपूर्ण भूमिका
पिच के मिजाज को देखते हुए टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि यहां 2021 के बाद से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का रिकॉर्ड 5-2 का रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का मानना है कि उनकी टीम स्पिन खेलने में सक्षम है, वहीं स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बैरिंगटन अपनी टीम की पिछली सफलताओं और मौजूदा फॉर्म के भरोसे उलटफेर करने की उम्मीद कर रहे हैं। ईडन गार्डन्स की धीमी होती पिच पर जोस बटलर और फिल साल्ट जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों का सामना मार्क वाट और स्कॉटलैंड के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण से होगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *