Breaking
17 Nov 2026, Tue

UTS ऐप बंद, महिला यात्री फंसी: ट्रेन न छूटे इसलिए इन दूसरे ऐप्स पर करें शिफ्ट

नई दिल्ली

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू कुमारी नाम की एक महिला यात्री को मुंबई के विरार स्टेटश पर टीटीई के साथ बहस में उलझना पड़ा। इसे लेकर उन्होंने X पर वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें UTS ऐप के न खुलने के चलते वह अपनी टिकट टीटीई को नहीं दिखा सकीं। इसे लेकर उनकी टीटीई के साथ कहा-सुनी भी हो गई। अगर आप भी जनरल टिकट बुक करने के लिए UTS ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो तुरंत रेलवे के RailOne ऐप पर शिफ्ट हो जाएं।

ऐसा इसलिए क्योंकि 1 मार्च से UTS ऐप बंद हो चुकी है और इसके तमाम फीचर्स को Railone ऐप पर शिफ्ट कर दिया गया है। बड़ी बात है कि UTS और IRCTC यूजर्स को इस ऐप पर दोबारा अकाउंट बनाने की जरूरत भी नहीं है। वे अपने UTS या IRCTC अकाउंट के साथ ही Railone ऐप पर लॉग इन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत आज, जाने शुभ मुहूर्त

UTS ऐप चलाने वाले RailOne पर शिफ्ट हों
अगर आप UTS ऐप के जरिए जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट बुक कराते थे, तो अब आपको रेलवे के RailOne ऐप पर शिफ्ट हो जाना चाहिए। यह एक ऑल-इन-वन ऐप है, जिस पर टिकट बुकिंग से लेकर यात्रा से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी।

खास बात है कि अगर आप UTS या IRCTC ऐप इस्तेमाल करते थे, तो आपको इस ऐप पर अकाउंट नहीं बनाना पड़ेगा। कहने का मतलब है कि आपका पुराना यूजरनेम और पासवर्ड RailOne में भी काम करेगा। ऐसा करके आप मीनू कुमारी की तरह ऐन मौके पर फंसने से बच सकते हैं। अब बात आती है कि नए ऐप पर जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट कैसे बुक करानी है?

ये भी पढ़ें :  कर्म सिद्धांत का रहस्य: महाभारत की कथा में श्रीकृष्ण ने समझाया जीवन का न्याय

Railone ऐप पर ऐसे बुक होगी जनरल टिकट
RailOne ऐप में जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले ऐप में लॉग इन करना होगा। आप अपने UTS या IRCTC अकाउंट के यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इसके बाद ऐप के होम स्क्रीन पर मौजूद Unreserved ऑप्शन पर क्लिक करें।
    इसके बाद आपको From और To पर स्टेशन चुनकर Proceed To Book पर क्लिक करना होगा।
    पेमेंट करने के साथ ही आपका जनरल टिकट बुक हो जाएगा और Railone ऐप पर ही आप उसे दिखा भी पाएंगे।

ये भी पढ़ें :  मकर संक्रांति पर बुधादित्य राजयोग, सूर्य-बुध की युति से इन 3 राशियों को मिलेगा शुभ फल

RailOne ऐप पर बुक करें प्लेटफॉर्म टिकट
जनरल टिकट की तरह ही RailOne ऐप के होम स्क्रीन पर प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का ऑप्शन मिल जाएगा। यह ऑप्शन आपको Unreserved टिकट बुक करने के साथ ही दिख जाएगा। इसके बाद:

    Platform ऑप्शन पर क्लिक करें।
    स्टेशन चुनकर पेमेंट कर दें।
    इसके बाद आपको फोन पर ही अपनी प्लेटफॉर्म टिकट मिल जाएगी। मांगे जाने पर आप Railone ऐप खोलकर दिखा सकते हैं कि आपके पास प्लेटफॉर्म टिकट है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *