Breaking
13 Nov 2026, Fri

वीरता पुरस्कार विजेताओं को मिलेगा तोहफा, ट्रेन के AC कोच में होगा मुफ्त सफर, सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली

देश के वीर सैनिकों और वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने घोषणा की है कि अब सेना के वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले जवानों और उनके परिवारों को भारतीय रेलवे की ट्रेनों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. रक्षा अधिकारियों के अनुसार यह रियायत थल सेना, नौसेना और वायु सेना के उन बहादुर जवानों को दी जाएगी, जिन्हें सेना मेडल, नौसेना मेडल और वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित किया गया है। 

ये भी पढ़ें :  भारतीय रेलवे ने शुरू की 20 नई ट्रेनें, जानें किस रूट पर कौन सी ट्रेन चलेगी

किन सुविधाओं का मिलेगा लाभ?
सरकार के इस आदेश के तहत पात्र लाभार्थियों को फर्स्ट क्लास, 2AC और AC चेयर कार में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. खास बात यह है कि इस सुविधा के साथ एक साथी को भी मुफ्त यात्रा की अनुमति होगी। 

परिवार को भी मिलेगा लाभ
यह सुविधा सिर्फ पुरस्कार विजेताओं तक सीमित नहीं है. आदेश के मुताबिक यदि पुरस्कार विजेता का निधन हो चुका है, तो उनके जीवनसाथी (पति/पत्नी) को पुनर्विवाह तक यह सुविधा मिलती रहेगी. अविवाहित मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के माता-पिता भी इस सुविधा के पात्र होंगे. इस फैसले को सैनिकों के प्रति सरकार के सम्मान और आभार के रूप में देखा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें :  शिवराज सिंह चौहान की कॉरपोरेट जगत से अपील, गांव-गरीब और खेती को न भूलें

सरकार का मानना है कि देश की रक्षा में असाधारण साहस दिखाने वाले जवानों को विशेष सम्मान मिलना चाहिए. रेलवे यात्रा में यह छूट न केवल उन्हें सुविधा देगी, बल्कि उनके योगदान के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता भी दर्शाएगी. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की योजनाएं सेना के मनोबल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इससे जवानों और उनके परिवारों को यह संदेश जाता है कि देश उनके बलिदान और सेवा को हमेशा याद रखता है। 

ये भी पढ़ें :  बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 11 दिन रद्द, दिल्ली रूट की ट्रेनों में जनवरी तक नो बर्थ

केंद्र सरकार का यह निर्णय उन वीरों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाई. अब वे और उनके परिवार इंडियन रेलवे की ट्रेनों में आरामदायक AC कोच में बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सकेंगे। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *