मंगल का मीन में गोचर, शनि के साथ खतरनाक युति, इन 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

ज्योतिष के अनुसार मंगल को ऊर्जा और साहस का ग्रह माना जाता है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे. मीन जल तत्व की राशि है, जबकि मंगल अग्नि तत्व का ग्रह है, इसलिए इन दोनों का मेल थोड़ा असामान्य माना जा रहा है. खास बात यह है कि मीन राशि में पहले से मौजूद शनि के साथ मंगल की युति बनेगी, जिसे ज्योतिष में चुनौतीपूर्ण समय माना जाता है. मंगल मीन राशि में विराजमान 2 अप्रैल से लेकर 11 मई 2026 तक रहेंगे, लेकिन 14 अप्रैल तक का समय ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि तब तक सूर्य भी मीन राशि में रहेंगे. यानी इन शुरुआती दिनों में मीन राशि में 3 ग्रह एक साथ होने से कुछ राशियों के लिए यह स्थिति थोड़ी कठिन हो सकती है.

ये भी पढ़ें :  बाराबंकी में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, 5 गिरफ्तार

ये राशियां रहें सावधान
इस दौरान मेष राशि के लोगों को गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है, नहीं तो गलत फैसले हो सकते हैं. वृषभ राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलें. कन्या राशि के लोगों को अपनी बातों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि छोटी बात भी विवाद बढ़ा सकती है. वहीं मीन राशि के लिए यह समय सबसे ज्यादा सतर्क रहने का है, क्योंकि यही युति उनकी ही राशि में बन रही है.

ये भी पढ़ें :  'हिरासत में थप्पड़ मारे, भूखा रखा...' रन्या राव के DRI अधिकारियों पर गंभीर आरोप

इन राशियों को इस समय स्वास्थ्य के मामले में भी थोड़ा सावधानी रखनी होगी. सिर दर्द, तनाव, एंजाइटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए रोजमर्रा की जिंदगी में संतुलन रखें, पर्याप्त पानी पिएं और बेवजह की चिंता से दूर रहें. इस समय बड़े फैसले लेने या जोखिम वाले निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा.

मंगल गोचर का देश-दुनिया पर प्रभाव
ज्योतिष के मुताबिक, मंगल गोचर देश-दुनिया पर भी असर डाल सकता है. राजनीति, समाज और प्राकृतिक घटनाओं में हलचल देखने को मिल सकती है. हालांकि, इन बातों को लेकर घबराने की बजाय सतर्क रहना ज्यादा जरूरी है.

ये भी पढ़ें :  समीर वानखेड़े ने शाहरुख-गौरी पर लगाया मानहानि का आरोप, दिल्ली HC में दाखिल किया मामला

करें ये विशेष उपाय
अगर इस समय को बेहतर बनाना है तो कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं. जरूरतमंदों की मदद करें, खासकर काम करने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखें. मंदिर में सेवा करें, हनुमान जी की पूजा करें और बड़ों का सम्मान करें. इससे नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment