Breaking
24 Nov 2026, Tue

मेंटेनेंस के चलते 20 दिन बंद रहेंगी छत्तीसगढ़, गोंडवाना और समता एक्सप्रेस सेवाएं

ग्वालियर.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन स्थित लाइन नंबर पांच वाशेबल एप्रन को डिस्मेंटल कर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने के लिए कार्य किया जाएगा। इसके चलते स्टेशन पर अगले 20 दिनों तक आवागमन बंद रहेगा।

इसके चलते ट्रेन क्रमांक 18237-18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पांच से 27 अप्रैल तक रद रहेगी। ट्रेन क्रमांक 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस छह, आठ, नौ, 10, 11, 13, 15 से 18, 20, 22 से 24 अप्रैल तक रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस छह से नौ अप्रैल, 11, 13 से 16 अप्रैल, 18 व 20 से 22 अप्रैल तक रद रहेगी।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : बकाया भू-भाटक न चुकाने वाले उद्योगों पर कार्रवाई

वहीं ट्रेन क्रमांक 12807 विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस को पांच अप्रैल, सात से नौ, 11, 12, 14 से 16, 18, 19 व 21 से 23 अप्रैल को रद रहेगी। वहीं ट्रेन क्रमांक 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम समता एक्सप्रेस सात अप्रैल, नौ से 11 अप्रैल, 13, 14, 16 से 18 अप्रैल, 20, 21, 23 से 25 अप्रैल तक रद की गई है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *