Breaking
27 Nov 2026, Fri

शनि देव होंगे वक्री, सिंह और धनु राशि वालों के लिए बढ़ेंगी चुनौतियां

द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि देव 27 जुलाई 2026 को रात 10 बजकर 21 मिनट मीन राशि में उल्टी चाल यानी वक्री होने जा रहे हैं. शनि देव इस वक्री अवस्था में 11 दिसंबर 2026 तक रहेंगे. यानी पूरे 138 दिनों तक शनि देव वक्री स्थिति में ही संचरण करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई क्रूर या उग्र ग्रह वक्री होता है, तो उसका प्रभाव और अधिक तीव्र हो जाता है.

ढैय्या से पीड़ित इन 2 राशियों के लिए रहेगा संघर्षपूर्ण समय
वर्तमान में सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव चल रहा है. शनि के वक्री होने से इन दोनों ही राशियों के जातकों को अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कड़े अनुशासन और परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें :  पैसों की तंगी दूर करेगा वरलक्ष्मी व्रत, रक्षाबंधन से एक दिन पहले ऐसे करें पूजन

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर इस समय शनि की अष्टम ढैय्या चल रही है. शनि का वक्री होना आपके लिए थोड़ा अधिक चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. नौकरी और व्यापार में आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन मनमुताबिक परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. सहकर्मियों या उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद से बचें. इस अवधि में आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है. निवेश के मामलों में बहुत सोच-समझकर कदम उठाएं, अन्यथा धन हानि के योग बन सकते हैं. सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है. मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  मौत को दी मात: AIIMS Bhopal के डॉक्टरों ने महाधमनी की जटिल सर्जरी से बचाई मरीज की जान

धनु राशि
धनु राशि के जातकों पर शनि की चतुर्थ ढैय्या का प्रभाव है. वक्री शनि आपके पारिवारिक और घरेलू जीवन को प्रभावित कर सकते हैं. घर-परिवार में किसी बात को लेकर गलतफहमियां या वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं. शांति और धैर्य से काम लें. भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी से जुड़े मामलों में रुकावटें आ सकती हैं. यदि कोई कानूनी या अदालती मामला चल रहा है, तो उसमें भागदौड़ बढ़ सकती है. कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ेगा. इस दौरान नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें.

ये भी पढ़ें :  ओम बिरला पर राहुल गांधी ने सदन में बोलने का मौका न देने का आरोप लगाया, ऐसा क्या कहा कि फायर हुए राहुल गांधी

शनि वक्री का साढ़ेसाती पर प्रभाव
शनि की वक्री चाल जहां साढ़ेसाती से जूझ रही कुछ राशियों (जैसे कुंभ) को थोड़ी राहत दे सकती है. इस अवधि में शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ फल दे सकता है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *