Breaking
24 Nov 2026, Tue

यूसुफ पठान के कदम से बढ़ीं अटकलें, शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी को लग सकता है डबल झटका

नई दिल्ली

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और लोकसभा सांसद यूसुफ पठान ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की है। इस मीटिंग के बाद से ही अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, उन्होंने या भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर आधिकारिक रूप से बैठक के एजेंडा को लेकर कुछ नहीं कहा है। गुरुवार को उन्होंने नाबन्न में सीएम से मुलाकात की थी।

बहरामपुर से सांसद यूसुफ पठान और बीरभूम से सांसद शताब्दी रॉय ने भी मुख्यमंत्री से हाल के समय में अलग-अलग मुलाकात की है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि किस मुद्दे को लेकर मुलाकात हुई थी। ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब हाल ही में भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें :  राहुल गांधी के सवालों पर भाजपा की प्रतिक्रिया और चुनाव आयोग पर उठते सवाल: शरद पवार का बड़ा बयान

यूसुफ पठान भी हो चुके हैं बागी
जून में तृणमूल कांग्रेस के 20 लोकसभा सांसदों ने अलग होकर NCPI यानी नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में विलय कर दिया था। खास बात है कि इस लिस्ट में पठान का नाम भी शामिल था। इनमें सायोनी घोष, काकोली घोष दस्तीदार और सुदीप बंदोपाध्याय जैसे बड़े नाम भी थे। इसके अलावा टीएमसी के 60 से ज्यादा विधायक भी बागी होकर अलग गुट बना रहे हैं।

सुपरस्टार प्रसनजीत चटर्जी की भी मुलाकात
बंगाली फिल्मों के सुपरस्टार प्रसनजीत चटर्जी भी गुरुवार को सीएम अधिकारी से मिलने पहुंचे थे। दोनों के बीच करीब 2 घंटे तक मुलाकात हुई। उनकी इस मुलाकात को लेकर हालांकि नई राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गईं, क्योंकि यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाल में राज्य के दौरे के दौरान अभिनेता के आवास पर जाने के कुछ दिनों बाद हुई।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश

उन्होंने कहा, 'राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई।' उन्होंने कहा, 'हमने साथ में कॉफी पी और कुछ देर बातचीत की। राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई। बाहर कई तरह की अटकलें हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर सही नहीं हैं।'

अलग बैठने मांगी थी जगह
बीते महीने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपे पत्र में 20 सदस्यों ने अलग बैठने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। तब दस्तीदार ने कहा था कि अध्यक्ष से मिले इस समूह में 20 सदस्य है और उनकी संख्या, सदन में पार्टी के सदस्यों की कुल संख्या के दो-तिहाई से अधिक है। साथ ही एनसीपीआई में भी विलय की बात कही थी।

ये भी पढ़ें :  INDIA ब्लॉक में दरार! क्या AAP के अलग होने से बिखर रही विपक्षी एकता?

इन सांसदों ने की बगावत
लिस्ट में काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, बापी हलदार, डॉ शर्मिला सरकार, प्रसून बंद्योपाध्याय, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार माल, अरूप चक्रवर्ती, रचना बनर्जी, सायोनी घोष,खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मलिया और पार्थ भौमिक भी हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *