स्लीपर कोच के ब्रेक में उठे धुएं को देखते ही लोको पायलट ने ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया, रेलवे कर्मियों ने आग पर काबू पाया

बाराबंकी
लखनऊ अयोध्या रेलखंड पर बड़ा हादसा टल गया। रेलवे लाइन पर दौड़ रही ट्रेन आग का गोला बनने से बच गई। स्लीपर कोच के ब्रेक में उठे धुएं को देखते ही लोको पायलट ने स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। ट्रेन में धुंआ देख अफरातफरी मच गई। आनन फानन में रेलवे कर्मी दौड़े। आग पर काबू पाया गया। करीब 46 मिनट ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रहने के बाद रवाना हुई।

ये भी पढ़ें :  इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की का अपहरण, बलात्कार करने के आरोपी व्यक्ति को जमानत दी

लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही गंगा सतलज एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर में सैदखानपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने वाली थी, तभी स्लीपर कोच के नीचे ब्रेक में धुंआ उठता दिखाई दिया। कोच में धुंआ देख ट्रेन लोको पायलट को सूचना दी गई। फौरन सैदखानपुर स्टेशन पर रोका गया। तेजी से उठते धुंए के बीच बताया गया कि ट्रेन में आग लग गई है। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी गई और यात्री उतरने लगे। अफरातफरी का माहौल दिखा।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री: प्रधानमंत्री के विकसित और आत्मनिर्भर भारत विजन से प्रेरणा लेकर हमें विकसित व आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाना होगा

करीब 46 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
उधर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। रेलवे के अफसर सतर्क हो गए। धुएं को आग का रूप लेने से पहले काबू पाया गया। दोपहर सवा 12 बजे पहुंची ट्रेन करीब 46 मिनट तक रुकने के बाद मरम्मत कर रवाना की गई। ट्रेन के रवाना होने के बाद रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें :  सांसद बर्क को हाई कोर्ट से लगा झटका, FIR रद्द करने की मांग खारिज

स्टेशन अधीक्षक सैदखानपुर एके दीक्षित ने बताया कि लखनऊ से चलकर अयोध्या की ओर जा रही 13308 एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच के ब्रेक में धुंआ उठा। धुंए को देख तत्काल ट्रेन रोकी गई। आग लगने से पहले स्थिति पर काबू पाया गया। करीब 46 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हो सकी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment