कलेक्टर राखी सहाय के निर्देशन एवं मेरा युवा भारत (MY Bharat) के सहयोग से रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया में नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।
जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों, महाविद्यालयों एवं गैर-सरकारी संस्थानों के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान लघु फिल्म, स्लोगन लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद, संगीत, लोकगीत, नृत्य, नाटक एवं काव्य पाठ जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रस्तुतियों का मुख्य विषय "किशोर एवं युवाओं में नशे से दूरी बहुत जरूरी" रहा, जिसके माध्यम से नशा मुक्त समाज का प्रभावी संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक बुद्धराम राहंगडाले, जिला क्वालिटी मॉनिटर तरुण बबनिया एवं डॉ. संध्या कुशवाहा ने निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित निगम, पूर्व प्राचार्य डॉ. ऋषिराज, डॉ. विमल मरावी, डॉ. अरविंद सिंह वरकड़े, डॉ. संध्या कुशवाहा सहित महाविद्यालय का स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com