Breaking
17 Nov 2026, Tue

संन्यास के बाद रहाणे की नई पारी, यूरोपियन टी20 लीग में दिखेगा जलवा

नई दिल्ली
इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी अजिंक्य रहाणे का बल्ला थमने वाला नहीं है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अब विदेशी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी नई पारी शुरू करने की तैयारी में हैं. क्रिकबज के मुताबिक रहाणे पहली बार आयोजित होने वाली यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में खेलेंगे. एम्स्टर्डम फ्लेम्स ने उन्हें टूर्नामेंट के उद्घाटन सीजन के लिए अपना मार्की प्लेयर बनाया है.

38 साल के अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ भारत के घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास लेने की घोषणा की थी. इस फैसले के बाद वह BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) के नियमों के तहत विदेशी फ्रेंचाइजी लीग में खेलने के पात्र हो गए. अब यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग उनके करियर में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी.

ये भी पढ़ें :  जल्द ही महाकाल की नगरी उज्जैन के ऊपर 10,000 फीट से छलांग लगाने का अनुभव करने का अवसर मिलेगा

कब और कहां होगा ETPL?
यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग को ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की मंजूरी हासिल है. इसका आयोजन आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के क्रिकेट बोर्ड मिलकर कर रहे हैं. टूर्नामेंट का पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर तक 6 टीमों के बीच खेला जाएगा. मुकाबलों का आयोजन द हेग और डबलिन में होगा. रहाणे उस एम्स्टर्डम फ्लेम्स का हिस्सा होंगे, जिसकी कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श के हाथों में है. ऐसे में भारतीय दिग्गज को मार्श के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करते हुए देखा जाएगा.

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के पहले सीजन से भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम जुड़े हैं. भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ डबलिन गार्डियंस के सह-मालिक हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन को इसी टीम की कप्तानी सौंपी गई है. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल बेलफास्ट वोल्व्स की कमान संभालेंगे. वहीं न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स के कप्तान होंगे.

ये भी पढ़ें :  सतना पुलिस और महिला बाल विकास विभाग की सक्रियता से दूल्हे को बगैर दुल्हन के ही लौटना पड़ा

इस टूर्नामेंट के साथ स्टीव वॉ, क्रिस गेल, मैथ्यू हेडन, जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन जैसे बड़े नाम भी अलग-अलग भूमिकाओं में जुड़े हैं. ऐसे में लीग का पहला ही सीजन कई दिग्गज क्रिकेटरों की मौजूदगी के कारण चर्चा में रहने वाला है.

अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. तीनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने कुल 8414 इंटरनेशनल रन बनाए, जिसमें 15 शतक शामिल रहे. उनके करियर की सबसे यादगार उपलब्धियों में 2020-21 का ऑस्ट्रेलिया दौरा शामिल है. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तानी संभालते हुए रहाणे ने भारत को 2-1 से ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. मेलबर्न टेस्ट में उनका शतक भी उस सीरीज के निर्णायक प्रदर्शनों में शामिल रहा.

ये भी पढ़ें :  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया दक्षिण के तीन संतों की मूर्तियों का अनावरण

अजिंक्य रहाणे का IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) करियर भी लंबा रहा. उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 212 मुकाबले खेलकर 5367 रन बनाए. आईपीएल 2026 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी की और 335 रनों के साथ टीम के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *