Breaking
18 Nov 2026, Wed

चंबा में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

चम्बा
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रविवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.6 दर्ज की गई। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। खास बात यह है कि दो दिन पहले शुक्रवार को भी चम्बा में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। लगातार आ रहे झटकों के बीच अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 17 और 18 अगस्त को मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। 17 अगस्त के लिए बिलासपुर, चम्बा, कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने इन जिलों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ जैसे हालात और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा हमीरपुर, ऊना, कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमौर और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला 22 अगस्त तक जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें :  पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पुलिस से शिकायत

भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने का खतरा
18 अगस्त को भी कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस दिन ऊना, चम्बा और कांगड़ा जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। 19 से 22 अगस्त तक भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश से भूस्खलन और जलभराव की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें :  414 करोड़ कस्टम्स फर्जीवाड़े मामले में आरोपी शंकर माली को हाईकोर्ट से जमानत

कहां हुई सबसे अधिक बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा जिले के धर्मशाला एडब्ल्यूएस में 110 मिलीमीटर और धर्मशाला में 100 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। पालमपुर और जोगिन्दरनगर में 50-50 मिलीमीटर बारिश हुई। शिमला समेत कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पर असर दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें :  आईपीएल के पांच मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में ईशान किशन आगे, और पर्पल कैप पर किसका कब्जा है?

आज सुबह तक कितनी सड़कें रहीं बंद
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रविवार दोपहर तक भूस्खलन और मलबा आने से प्रदेश में 118 सड़कें बंद थीं। इनमें मंडी जिले में सबसे अधिक 48 सड़कें अवरुद्ध रहीं। कुल्लू में 32, चम्बा में 11, सिरमौर में 8 और शिमला में 7 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं। इसके अलावा प्रदेश में 217 पेयजल योजनाएं और 55 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित रहे। मंडी जिले के थुनाग, करसोग, बग्गी, मंडी, पद्धर और सुंदरनगर क्षेत्रों में 209 पेयजल योजनाएं बंद रहीं। वहीं गोहर और करसोग में 12 तथा शिमला जिले के रामपुर और चौपाल क्षेत्रों में 43 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। प्रशासन और संबंधित विभाग बहाली कार्य में जुटे हुए हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *