Breaking
20 Nov 2026, Fri

जयपुर को 871 करोड़ की सौगात, आचार संहिता से पहले CM भजनलाल ने किए विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण

जयपुर
राजस्थान में निकाय चुनाव की आहट के बीच राजधानी जयपुर को विकास की बड़ी सौगात मिली है। आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर में 871 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 465 करोड़ रुपए से अधिक के सीवरेज कार्य, 81 करोड़ रुपए के ट्रैफिक सुधार कार्य और जेडीए के करीब 325 करोड़ रुपए के विकास कार्य इस पैकेज का हिस्सा हैं। इनके साथ स्वास्थ्य सुविधाओं में नए उपकरण और भवन, नए अंडरब्रिज, यू-टर्न, सब-वे और 507 किलोमीटर से अधिक सीवर लाइन बिछाने के काम भी शामिल हैं।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
-आरयूएचएस में 128 स्लाइस सीटी स्केन मशीनें और 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन
-आरयूएचएस में 18 करोड़ रुपए से 180 कमरों का छात्रावास 18 करोड़ से तैयार
-एसएमएस अस्पताल के आयुष्मान टावर के अंतर्गत कॉर्डियक टॉवर का उद्घाटन
-चांदपोल के जनाना अस्पताल में 51 करोड़ रुपए की लागत से नवीन आईपीडी टावर शुरू
-झोटवाड़ा के अभयपुर और दूदू विधानसभा के रेहलाना में उप-स्वास्थ्य केन्द्र जनता को समर्पित
-राजस्थान पुलिस अकादमी में 12 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित 300 प्रशिक्षुओं की क्षमता वाला महिला छात्रावास

ये भी पढ़ें :  थार में कम बारिश के बावजूद भरे हैं तीन तालाब, जैसलमेर के खेतोलाई गांव की जल संरक्षण परंपरा बनी मिसाल

इनका हुआ शिलान्यास
सीवरेज की दिक्कत होगी दूर: अमृत 2.0 योजना के तहत जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 465 करोड़ रुपए से अधिक के सीवरेज संबंधी कार्य, 507 किलोमीटर से अधिक की बिछेगी सीवर लाइन, 52 हजार आवासों को सीवर कनेक्शन से लगभग 13 लाख नागरिकों को फायदा मिलेगा।

ट्रैफिक सुधार पर फोकस
-जयपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए 81 करोड़ रुपए की लागत के सात कार्य, करतापुरा नाले के पास अंडरब्रिज, अजमेर रोड पर पुरानी चुंगी जंक्शन पर अंडरब्रिज, सीकर रोड, हरे कृष्णा मार्ग (महल रोड) और न्यू सांगानेर रोड पर यू-टर्न एवं सब-वे निर्माण सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।
-टोंक रोड और हरे कृष्णा मार्ग (महल रोड) को जोड़ने के लिए लगभग 60 करोड़ रुपए से यातायात विकास कार्य करवाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  पैरा एथलीट प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक

ये काम भी होंगे
-विद्याधर नगर सेक्टर-01 में सूचना व्यवस्था एवं मनोरंजन केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
-द्रव्यवती नदी पर 35 करोड़ रुपए से रूफटॉप सोलर लगाया जाएगा।
-झोटवाड़ा में सैटेलाइट चिकित्सालय सहित विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे।

सीएम ने 7 शहरों को दी ई-बसों की सौगात
निकाय चुनाव की आचार संहिता से ठीक पहले राज्य सरकार ने सौगातों की झड़ी लगा दी। राजधानी सहित राज्य के अन्य शहरों में सार्वजनिक यातायात को गति देने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को 71 पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जयपुर स्थित ओटीएस परिसर में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ई-बसों को रवाना किया।

ये भी पढ़ें :  निकाय चुनाव के बाद BJP का मिशन पंचायती राज, CM भजनलाल ने संभाली चुनावी कमान

इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, अजमेर, अलवर और सीकर में कुल 1150 बसों का संचालन किया जाएगा। इससे पहले बसों का विधि विधान से पूजन किया गया और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बसों की सुविधाओं के बारे में भी जाना। कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत एक लाख 32 हजार 421 श्रमिकों और उनके आश्रितों को 154 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *