Breaking
25 Nov 2026, Wed

सही जानकारी, स्वस्थ जीवनशैली और आवश्यक सहयोग से सशक्त होंगे किशोर

भोपाल 

स्कूल शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जनजातीय कार्य विभाग के समन्वय और UNFPA के सहयोग से आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम (SHWP) की राज्य स्तरीय समीक्षा कार्यशाला गुरुवार को भोपाल में हुई।

कार्यशाला में विद्यालयों में किशोरों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के लिए संचालित कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के साथ उसके प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही जीवन कौशल शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, मनोसामाजिक विकास और लैंगिक समानता जैसे विषयों पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें :  खाद्य विभाग के अधिकारियों का IIM इंदौर में 5 दिवसीय प्रबंधन प्रशिक्षण

इस अवसर पर अपर मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  दिशा प्रणय नागवंशी, अपर परियोजना संचालक, समग्र शिक्षा अभियान  नंदा भलावे कुशरे, उप सचिव, एमपी सारस, जनजातीय कार्य विभाग  विनय ठक्कर, संयुक्त संचालक, आरकेएसके, एनएचएम डॉ. शरद तिवारी तथा राज्य कार्यक्रम अधिकारी, UNFPA, मध्यप्रदेश  अनुराग सोनवलकर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  ग्वालियर में जगह जगह लगाए जा रहे सायरन, कंट्रोल रूम स्थापित, कलेक्टर एसपी एक्शन मोड में

प्रतिभागियों ने विद्यालयों में सुरक्षित, सहयोगात्मक और संवेदनशील वातावरण विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। जहां किशोरों को सही जानकारी, आवश्यक जीवन कौशल तथा उपयुक्त स्वास्थ्य सेवाओं तक सहज पहुंच मिल सके।

कार्यशाला में विभागों के बीच बेहतर समन्वय, अनुभवों के आदान-प्रदान और कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा की गई। इस पहल का उद्देश्य किशोरों को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाना है।

ये भी पढ़ें :  बारिश की शुरुआत के साथ ही सब्जी हुई महंगी, 10 दिन में ही दो से ढ़ाई गुना तक कीमत पहुंची

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *