Breaking
27 Nov 2026, Fri

लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात! 2031 तक जारी रहेगी योजना, सरकार खर्च करेगी ₹1.14 लाख करोड़

भोपाल

 प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना अगले पांच साल तक चलती रहेगी। इस पर सरकार 1,14,365 करोड़ रुपये वर्ष 2031 तक व्यय करेगी। यह राशि 1,500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से रखी गई है। इसमें वृद्धि का निर्णय सरकार अलग से करेगी। नए पंजीयन फिलहाल बंद हैं। वर्तमान में एक करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहना हैं।
63,248 करोड़ रुपये की राशि अब तक स्थानांतरित

ये भी पढ़ें :  AIIMS भोपाल की नई पहल: अब बच्चों में आसानी से पहचान सकेंगे ऑटिज्म के लक्षण, टीचर्स को ट्रेनिंग

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार द्वारा जून 2023 में योजना लागू की गई। तब से अब तक 63,248 करोड़ रुपये की सहायता राशि पंजीकृत बहनों के खातों में भेजी जा चुकी है। आगामी पांच साल तक प्रतिमाह राशि आती रहेगी, यह सरकार ने योजना को पांच वर्ष की निरंतरता देते हुए सुनिश्चित कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  टैरिफ पर ट्रंप को बड़ा झटका, दूसरी ओर शेयर बाजार में जोरदार रैली, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

2026-27 के बजट में 23,883 करोड़ रुपये का प्रविधान

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 23,883 करोड़ रुपये का प्रविधान रखा है। इसके अनुसार ही आगामी वर्षों के लिए वित्तीय स्वीकृति दी गई है। वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक प्रकार से यह तय हो गया है कि योजना चलती रहेगी।

ये भी पढ़ें :  सागर में नवजात की मौत के मामले में दो स्त्री रोग विशेषज्ञों पर FRI, यह लापरवाही की थी

जहां तक राशि बढ़ाने की बात है तो यह नीतिगत विषय है। एक हजार से 1,250 और फिर 1,500 रुपये किए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इस राशि को बनाकर तीन हजार रुपये करने की घोषणा भाजपा अपने संकल्प पत्र में कर चुकी है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *