Breaking
27 Nov 2026, Fri

कंगना रनौत ने भड़के किसान नेता डल्लेवाल पर कही ये बड़ी बात

लुधियाना
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को लेकर अब किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का बड़ा बयान सामने आया है। कंगना रनौत के बयान पर किसान नेता डल्लेवाल ने कहा कि, ''इसे बीजेपी की सोच से अलग करके नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि किसानों पर अत्याचार किसने नहीं किया, चाहे वह देश के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हों, चाहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हों। यहां तक ​​कि आरएसएस महासचिव ने किसानों को अराजकता फैलाने वाला बताया। इन सभी ने किसानों को निशाना बनाया है।

ये भी पढ़ें :  भारत में Google को बड़ी राहत, 216 करोड़ रुपये घटा जुर्माना, गूगल प्ले स्टोर पॉलिसी उल्लंघन का आरोप

इस मौके पर किसान नेता सुखदेव सिंह भोजराज ने भी कहा कि, ''ऐसा लगता है कि कंगना रनौत दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का एक ही मकसद है कि खेती को कॉरपोरेट के हवाले कर दिया जाए और कॉरपोरेट को सस्ता श्रम मुहैया कराया जाए। केंद्र सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए। ऐसा लगता है कि राजनीतिक दलों के एजेंडे में किसान नहीं हैं, सरकारों के एजेंडे में सिर्फ अडानी, अंबानी या रतन टाटा जैसे लोग हैं।”

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *