Breaking
21 Nov 2026, Sat

खरगोन में गर्भवती महिला से दुष्कर्म का आरोप, गांव में तनाव के बाद पुलिस बल तैनात

झिरन्या (खरगोन) 

चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक गर्भवती महिला से दुष्कर्म की घटना के बाद शुक्रवार को दिनभर ग्राम दामखेड़ा व सेमलखूंट फाटे पर तनाव की स्थिति बनी रही। स्थिति को संभालने के लिए खरगोन पुलिस लाइन से वज्र वाहन व अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना गुरुवार की रात करीब 11 बजे की है। पीड़िता अपने मायके ग्राम झूमकी आई हुई थी। रात में पीड़िता के मामा व मामी गणेश पंडाल में लड्डू बनाने गए थे। घर पर अकेली पाकर दामखेड़ा निवासी आरोपित मालू रंधावे जबरन अंदर घुस आया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें :  ऊर्जा मंत्री ने भोपाल में किया विद्युत उप केन्द्रों का औचक निरीक्षण उपयंत्री की वेतन वृद्धि रोकी

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ लिया। सुबह जब उसे ले जाया जा रहा था, तब सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गणपत कनेल पुलिस टीम के साथ पहुंचे और आरोपित को अभिरक्षा में लेकर थाने आए। बड़ी संख्या में ग्रामीण, पीड़िता के स्वजन व ससुराल पक्ष के लोग जमा हो गए। ग्रामीण आरोपित को अपने सुपुर्द करने और सामाजिक दंड देने के लिए उसका जुलूस निकालना चाहते थे, जिससे माहौल गर्मा गया। हालांकि पुलिस की सूझबूझ से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस ने आरोपित को अभिरक्षा में लिया है। आरोपित की पत्नी जिला पंचायत सदस्य है।

ये भी पढ़ें :  निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अधिकारियों ने दी समझाइश, पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही भीकनगांव एसडीएम लोकेश छापरे व एसडीओपी केतन अडलक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए खरगोन पुलिस लाइन से वज्र वाहन व अतिरिक्त बल बुलाया गया, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। पीड़िता ने शाम को स्वजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  CM मोहन यादव शहडोल को देंगे 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *