Breaking
24 Nov 2026, Tue

CG में BJP का सहयोग केंद्र आज, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल सुनेंगे समस्याएं

रायपुर.

भारतीय जनता पार्टी का सहयोग केंद्र आज सोमवार से एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 6 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, 8 अक्टूबर को पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल तथा 9 अक्टूबर को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अगस्त माह में भाजपा के सहयोग केंद्र का संचालन नौ दिनों तक किया गया था। अब इसे पुनः शुरू किया जा रहा है, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी बस्तर पंडुम का शुभारंभ, केंद्रीय गृहमंत्री शाह भी तीन दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और उनकी ओर से सामने रखी जाने वाली समस्याओं, मांगों एवं सुझावों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद 6 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 8 अक्टूबर को पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल तथा 9 अक्टूबर को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे। अलग-अलग विभागों से संबंधित मामलों को संबंधित मंत्रियों के समक्ष रखने की व्यवस्था से कार्यकर्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी माध्यम उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत, 8वें वेतन आयोग और 12 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री करने की घोषणा बड़ा फैक्टर

भाजपा के सहयोग केंद्र की यह पहल पार्टी संगठन और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मामलों और विभागीय कार्यों से संबंधित विषयों को मंत्रियों के समक्ष रख सकेंगे। इसके बाद आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर मामलों के निराकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अगस्त माह में भाजपा के सहयोग केंद्र का संचालन लगातार नौ दिनों तक किया गया था।

ये भी पढ़ें :  BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में यूपी का दबदबा, OBC चेहरों पर बड़ा दांव; प्रदेश से 8 नेताओं को जिम्मेदारी

उस दौरान भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें मंत्रियों के सामने रखी थीं। अब एक बार फिर सहयोग केंद्र को शुरू किया जा रहा है। पार्टी का प्रयास है कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जाए और संबंधित विभागों के सहयोग से उनके निराकरण की प्रक्रिया को तेज किया जाए। सहयोग केंद्र के दोबारा सक्रिय होने से कार्यकर्ताओं को सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए एक सीधा और व्यवस्थित मंच मिलेगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *