Breaking
20 Nov 2026, Fri

दिल्ली को मिली 100 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली
 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट आईएसबीटी से 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी मौके पर दिल्ली-हापुड़ अंतरराज्यीय बस सेवा का भी शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के पास देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा है और सरकार डीटीसी को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे सार्वजनिक परिवहन को अपनाकर इस बदलाव में भागीदारी करें। सरकार पर्यावरण अनुकूल और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। इन नई इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषण नियंत्रण और यात्रियों को सुविधा दोनों में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें :  Ayodhya News : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 60 घंटे तक होगा पूजन, 17 जनवरी से ही शुरू हो जाएंगे अनुष्ठान

इन बसों के शामिल होने से दिल्ली के बस बेड़े की संख्या बढ़कर 7,088 हो गई है। इसमें 5,338 इलेक्ट्रिक और 1,750 सीएनजी बसें शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028 तक इस बेड़े को 14,000 बसों तक विस्तारित करना है। दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ और केरल में मूसलधार बारिश का कहर, जनजीवन प्रभावित

बसों में CCTV कैमरे और रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम
यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में CCTV कैमरे, पैनिक बटन और रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम की सुविधा होगी. दिव्यांग यात्रियों के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. इन बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली के कुल बस बेड़े की संख्या करीब 7,088 हो जाएगी. इसमें 5,338 इलेक्ट्रिक और 1,750 CNG बसें होंगी. दिल्ली सरकार का लक्ष्य 2028-29 तक बसों की कुल संख्या बढ़ाकर करीब 14,000 करना है। 

ये भी पढ़ें :  सुशासन तिहार: गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर

आनंद विहार से हापुड़ के बीच चलेंगी 12 इलेक्ट्रिक बसें
आनंद विहार ISBT से हापुड़ के बीच शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा के तहत इस रूट पर 12 बसें चलाई जाएंगी. ये बसें हर 20 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी. इस रूट में आनंद विहार, गाजियाबाद, मोहन नगर, डासना, मसूरी और पिलखुवा जैसे प्रमुख स्थान शामिल होंगे. इस सेवा से दिल्ली, गाजियाबाद और हापुड़ के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा. उन्हें आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का एक और विकल्प उपलब्ध होगा। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *