Breaking
20 Nov 2026, Fri

अनुसूचित जाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के आवेदन, सत्यापन, स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

अनुसूचित जाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के आवेदन, सत्यापन, स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

एमपीटीएएएससी पोर्टल पर विकसित किया गया ऑनलाइन मॉड्यूल

भोपाल 

अनुसूचित जाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने और आवेदनों के सत्यापन, स्वीकृति एवं भुगतान की कार्यवाही के लिए एमपीटीएएएससी पोर्टल पर ऑनलाइन मॉड्यूल विकसित किया गया है।मॉड्यूल के माध्यम से आवेदक एमपीटीएएएससी पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन कर लॉगिन के जरिए सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। आवेदक अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी भी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  रानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग से जनजातियों के विकास का नया अध्याय लिख रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राप्त आवेदनों के सत्यापन, स्वीकृति एवं भुगतान की कार्यवाही संबंधित जिला अधिकारियों द्वारा अपने लॉगिन के माध्यम से संपादित की जाएगी। योजना के ऑनलाइन संचालन के लिए यूजर मैन्युअल भी उपलब्ध कराया गया है, जिसमें आवेदक एवं जिला अधिकारी स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही का विस्तृत विवरण दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ करने एवं योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें :  खजुराहो में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 46 पार; एमपी में भीषण गर्मी, 4 जिलों में लू और 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *