Breaking
15 Nov 2026, Sun

Video Report : ख़राब सड़क की नहीं ली किसी ने सुध, तो लोगों ने कर दिया ‘सिस्टम का श्राद्ध’, अंबिकापुर से आई अनोखी तस्वीर

 

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में खराब सड़कों से त्रस्त लोगों ने पितृ पक्ष के अंतिम दिन बुधवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। शहर के लोगों ने यहाँ विवेकानंद चौक में ‘सिस्टम का श्राद्ध’ कर दिया।

पितृ पक्ष के अंतिम दिन प्रदर्शनकारियों ने बाकायदा पंडित जी को बुलाकर बुलाकर ‘सिस्टम का श्राद्ध’ किया। पंडित जी ने पूरे विधि-विधान से मंत्रों का उच्चारण करते हुए कर्मकांड किया।

ये भी पढ़ें :  सेवा संकल्प अभियान में कलेक्टर ने ग्रामीणों संग किया मांदरी नृत्य

आपको बता दें कि अंबिकापुर की सड़कें पुरी तरह खराब हो चुकी हैं। कई बार प्रयास किया गया कि सड़कें बने, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें श्राद्ध करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब शायद निगम और जिला प्रशासन कुछ कार्य करे।

 

ऐसे हुआ श्राद्ध-

 

सबको पता है, पर समाधान कोई नहीं करता
नगर निगम के साथ ही आस-पास की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं, या यूं कहें कि गड्ढों में सड़क है। इससे सड़कों से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार प्रदर्शन के बाद भी सड़कों की स्थिति नहीं सुधरी। आश्चर्य की बात है कि शहर की सड़कों के खस्ताहाल की जानकारी पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मौजूदा सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक सहित कलेक्टर को भी है, लेकिन सड़कों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। यही कारण है कि शहर के जागरूक नागरिकों ने सिस्टम का विधि-विधान से श्राद्ध किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क की स्थिति नहीं सुधरी, तो आगे शहर के नागरिक बिहार के गया जाकर सिस्टम का पिंडदान कर विरोध करेंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *