Breaking
27 Nov 2026, Fri

ग्रीन आर्मी मैदान में…चौपाटी के नाम पर चौपट हो रहा बूढ़ा गार्डन, ग्रीन आर्मी ने किया विरोध

सतीश शर्मा, रायपुर

 

पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही ग्रीन आर्मी बूढ़ा गार्डन को बचाने के लिए सामने आई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि पर्यटन विभाग को चौपाटी के नाम पर तालाबों और धरोहर से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। जहां चौपाटी निर्माण किया जा रहा वहां से बहुत ही नजदीक, दानी गर्ल्स स्कूल है जाहिर सी बात है पालक अपनी बेटियों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से गर्ल्स स्कूल में दाखिला करवाते है, ऐसे में चौपाटी के निर्माण से बेटियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठते है, चौपाटी की छत से दानी गर्ल्स स्कूल सीधे दिखाई दे रही है। यही नहीं यहां हजारों स्थानीय निवासी से लेकर शहरवासी तक मॉर्निंग वॉक, योगा, एवं स्वास्थ लाभ लेने रोजाना उपस्थित होते है। जिस पाथवे पर चलकर लोग स्वास्थ लाभ ले रहे है, वहां इतनी बड़ी लोहे का स्ट्रक्चर खड़े कर चौपाटी का निर्माण इंसानों के साथ, पंछियों, जीव जंतुओं, से लेकर पर्यावरण के लिए हानि कारक है, साथ ही हमारा धरोहर बूढ़ातालाब केवल एक डस्टबिन बनकर रह जाएगा।

ये भी पढ़ें :  अबूझमाड़ में हथियार फैक्ट्री और विस्फोटक जखीरा बरामद, नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई

संस्था कर चुकी है पहले भी चौपाटी का विरोध

संस्था प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने कहा बूढ़ा तालाब में चौपाटी निर्माण के लिए संस्था पहले भी विरोध दर्ज करा चुकी है, संस्था वर्ष 2019 में एक व्यक्ति एक धमेला कार सेवा प्रदान कर बूढ़ातालाब को बचाने एवं संवारने हेतु कार्य कर चुकी है, जो शहरवासियों से अछूता नहीं है, ऐसे में पाथवे पर अगर चौपाटी निर्माण का कार्य किया जाता है तो संस्था इसके विरोध में रोड की लड़ाई लड़ेगी। श्री गुरदीप टुटेजा ग्रीन आर्मी रायपुर जिला अध्यक्ष ने कहा चौपाटी बनी तो उसमें लगने वाली छौंक से टहलने वाले से लेकर जीव जंतुओं का जीना दूभर हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :  राज्यपाल अमृत भारत स्टेशन उद्घाटन पर आमंत्रित किए गए

 

ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा आज लगभग 100 सदस्यों एवं स्थानीय निवासियों के उपस्थित में चौपाटी निर्माण का विरोध दर्ज किया गया। इसके बावजूद भी अगर चौपाटी निर्माण सफल रहा तो फूड्स सामग्री की खरीद नहीं करने हेतु शहरवासियों से अपील करेंगे। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों एवं पर्यावरण प्रेमियों का प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे ने आभार व्यक्त किया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *