Breaking
16 Nov 2026, Mon

रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर भड़की कांग्रेस-AAP, प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना देंगे सड़कें दिया था बयान

नई दिल्ली
भाजपा के पूर्व सांसद और दिल्ली चुनाव में कालकाजी सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर कथित विवादित टिप्पणी वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह दिल्ली में कालकाजी की सड़कें प्रियंका गांधी के गालों जैसी बना देने की बात कहते नजर आ रहे हैं। रमेश बिधूड़ी ने एक कार्यक्रम में माइक पर बोलते हुए दिख रहे हैं कि 'चुनाव जीतने के बाद वह कालकाजी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गालों जैसी बना देंगे।' भाजपा ने शनिवार को ही बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कालकाजी से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। रमेश बिधूड़ी के इस आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसकी निंदा की है। कांग्रेस ने इसे सभी महिलाओं का अपमान बताया है और रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें :  निगम-मंडल नियुक्तियों को लेकर बड़ा संकेत: BJP में शामिल काबिल नेताओं को मिल सकता है बड़ा पद

सफाई में क्या बोले बिधूड़ी
भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हेमा मालिनी और पवन खेड़ा ने जब प्रधानमंत्री के पिताजी पर विवादित बयान दिया था क्या उसके लिए किसी ने माफी मांगी। बता दें कि, रमेश बिधूड़ी का विवादित बयानों से पुराना नाता है। पिछली लोकसभा में दक्षिणी दिल्ली से सांसद रहते हुए उन्होंने 21 सितंबर, 2023 को बसपा के तत्कालीन सांसद दानिश अली के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया था। जिसको लेकर संसद में काफी हंगामा हुआ था। इसे बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया था। बाद में बिधूड़ी ने माफी मांगी थी।

ये भी पढ़ें :  वक़्फ़ बोर्ड में संशोधन मामला..बोले सलीम-‘दादागिरी, भूमाफिया एवं अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसने वाला कानून’

गौरतलब है कि, भाषा के अनुसार कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद दानिश अली ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने संसद के भीतर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले रमेश बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का टिकट देकर लोकतंत्र को कलंकित किया है। भाजपा ने शनिवार को ही बिधूड़ी को कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रीय सुरक्षा नहीं, राजनीति प्राथमिकता में: पहलगाम हमले पर उद्धव ठाकरे का हमला

अली ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "शर्मनाक। भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना कर फिर साबित कर दिया है कि भाजपा का संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक शिष्टाचार से कोई सरोकार नहीं है।" उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के मंदिर में भद्दी गालियां देने वाले को पुरस्कृत कर भाजपा ने समूचे लोकतंत्र को कलंकित किया है। अली ने दावा किया किया यह टिकट देना इस बात साफ ऐलान है कि नफरत की राजनीति अभी रुकने वाली नहीं है, क्योंकि इसी तरह से आगे बढ़े बड़े नेता अब नई पीढ़ी के इस तरह के नेताओं को आगे बढ़ाएंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *