Breaking
16 Nov 2026, Mon

मध्य प्रदेश : सागर जिले में पूर्व भाजपा विधायक के घर पर आयकर का छापा

सागर
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष पद के दावेदार हरवंश सिंह राठौर के घर पर रविवार सुबह आयकर विभाग की टीमें पहुंची। भोपाल से करीब 10 गाड़ियों में आयकर अफसर सुबह 8 बजे राठौर के बंगले पर पहुंचे। छापे की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने बंगले के गेट को बंद कर दिया और वहां सर्वे की कार्रवाई शुरू कर दी।

हरवंश सिंह राठौर के पिता हरनाम सिंह राठौर शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं और उनका दूसरा बेटा कुलदीप सिंह भी बीजेपी जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आयकर विभाग को राठौर परिवार की बीड़ी कारोबार और संपत्तियों से जुड़े लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद विभाग ने इस मामले की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि राठौर परिवार की कई संपत्तियां देश के विभिन्न हिस्सों में फैली हुई हैं।

ये भी पढ़ें :  उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रारूप पर मंत्रिपरिषद समिति ने किया विमर्श

इससे पहले 23 दिसंबर को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हिदायत दी थी कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  केंद्रीय बजट में MP को झटका: 7500 करोड़ की कमी, 10 शहरों के लिए 5000 करोड़ से होगा विकास

राज्य में पिछले कुछ दिनों में आयकर विभाग और लोकायुक्त के छापों के दौरान हुए बड़े खुलासों के बाद मुख्यमंत्री यादव का बयान सामने आया है। इसमें परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां करोड़ों रुपये की संपत्ति मिलने का मामला सबसे अहम है।

वहीं, राज्य के धार जिले के पीथमपुर में सोमवार को आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था में पदस्थ सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत के बाद लोकायुक्त इंदौर के दलों ने पांच स्थानों पर दबिश दी जिसमें पांच करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ।

ये भी पढ़ें :  देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *