Breaking
12 Nov 2026, Thu

राहुल गांधी को अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर अदालती कार्यवाही पर रोक, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ी राहत मिली। अदालत ने उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा यह मामला है। अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी के लिए मानहानि का मामला रद्द करने संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर एससी में आज सुनवाई हुई। इसे लेकर अदालत ने झारखंड सरकार और स्थानीय भाजपा नेता को नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें :  ब्रेकिंग रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे रायपुर का दौरा, अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नवीन झा ने अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी के लिए 2019 में राहुल गांधी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा में अपने भाषण के दौरान राहुल ने कथित तौर पर शाह के लिए ‘हत्यारा’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

ये भी पढ़ें :  अमित शाह रात 12 बजे पहुंचे भोपाल, स्टेट हैंगर पर CM और BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की अगवानी

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने राहुल गांधी की अपील पर झारखंड सरकार और भाजपा नेता को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। राहुल गांधी ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने निचली अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ जारी कार्यवाही को रद्द करने का अनुरोध करने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *