Breaking
13 Nov 2026, Fri

रेल्वे ने गंदगी फैलाने वालों से वसूला 30 लाख 55 हजार से अधिक का जुर्माना

भोपल

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के सभी स्टेशनों पर स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में स्वच्छ, सुखद एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण मुहैया कराने के प्रति लगातार प्रयासरत है। मण्डलों के रेलवे स्टेशनों एवं रेलगाड़ियों में नियमित साफ सफाई सुनिश्चित की जाती है, साथ ही नियमित उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को जागरुक भी किया जाता है। इसके अंतर्गत यात्रियों से स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने, धूम्रपान नहीं करने तथा यहां वहां गंदगी नहीं करने के लिए जागरूक किया जाता है। बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ रेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर रेलवे अधिनियम के अंतर्गत जुर्माने की कार्यवाही की जाती है।

ये भी पढ़ें :  रेल प्रशासन ने भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस सहित कुल 6 ट्रेनों को कैंसल किया

सिर्फ 09 महीनों में ही वसूला लाखों का जुर्माना

रेलवे द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से दिसंबर तक में गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में कुल 17050 व्यक्तियों के मामले पकडे गए, जिनसे कुल 30 लाख 55 हजार 245 रूपये जुर्माना वसूला गया। अकेले दिसम्बर माह में गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में कुल 1859 व्यक्तियों के मामले पकडे गए, जिनसे कुल 03 लाख 97 हजार 420 रूपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा जुर्माने के साथ साथ ऐसे लोगों को समझाईश भी दी जाती है। साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए स्टेशन परिसर स्वच्छ रखने के लिए अनुरोध भी किया जाता है।

ये भी पढ़ें :  WCR मण्डलों ने अप्रैल एवं मई माह में कुल 1520 करोड़ 70 लाख का ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलवे आपकी अपनी संपत्ति है, रेल परिसर में कृपया गंदगी न फैलाएं। स्टेशन का वातावरण स्वच्छ, सुंदर रखने में रेल प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहभागी बनें। गंदगी करने वालों के विरुद्ध आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *