Breaking
15 Nov 2026, Sun

यादगीर स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस को ठहराव की सुविधा

भोपाल

रेल प्रशासन द्वारा  यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, भोपाल मंडल के भोपाल एवं इटारसी स्टेशन से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 22691/22692 (बैंगलुरू-हजरत निजामुद्दीन- बैंगलुरू राजधानी एक्सप्रेस) का दक्षिण मध्य रेलवे के गुंतकल मंडल के यादगीर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है।

दिनांक 27 जनवरी, 2025 से गाड़ी संख्या 22692 (हजरत निजामुद्दीन-बैंगलुरू राजधानी एक्सप्रेस) यादगीर स्टेशन पर 20:38 बजे आगमन और 20:40 बजे प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें :  रूस में टूटने ने पटरी से उतरी ट्रेन, 7 की मौत और 30 घायल, क्या यूक्रेन ने उड़ा दिया रेलवे ब्रिज

दिनांक 28 जनवरी, 2025 से गाड़ी संख्या 22691 (बैंगलुरू-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस) यादगीर स्टेशन पर 03:03 बजे आगमन और 03:05 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *