अब महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने बताया-ममता कुलकर्णी किसी पद से इस्तीफा नहीं दे रही

मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जब से इंडिया आई हैं, तब से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में ऐलान किया था कि वो किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा दे रही हैं, लेकिन अब महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने उनके इस फैसले को लेकर कुछ और ही बताया है। त्रिपाठी ने खुलासा किया है कि वो किसी पद से इस्तीफा नहीं दे रही हैं।

ये भी पढ़ें :  हिन्दू तो हिन्दू है, किसी भी मंदिर में जा सकता है'; जस्टिस नागरत्ना ने क्यों दिया यह बयान?

मीडिया से बात करते हुए महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी के इस्तीफे वाली बात को पूरी तरह से नकार दिया और कहा कि वो महामंडलेश्वर थीं, हैं और रहेंगी। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर यमाई ममतानंद गिरि के नाम से ही ममता जी को जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि गुरु पर बात आई तो ममता ने आहत होकर इस्तीफा दिया था लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ममता जी को सजाकर, संवारकर रखना मेरा दायित्व है। पद की गरिमा रखने वालों को ही महामंडलेश्वर बनाया जाएगा।  

ये भी पढ़ें :  29 अगस्त को लॉन्च होगा Ather का नया Konark EV स्कूटर, TVS iQube और Bajaj Chetak को देगा टक्कर

ममता ने किया था ऐलान
आपको बता दें ममता कुलकर्णी ने हाल ही में महाकुंभ में अपना पिंड दान किया था और इसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया था। लेकिन इस पर खूब विवाद हुआ। इसके कुछ दिनों बाद ममता ने ऐलान किया है कि वो इस पद से इस्तीफा दे रही हैं। अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए ममता ने कहा था कि ‘मैं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हूं। मैं बचपन से ही साध्वी रही हूं और आगे भी रहूंगी…।  

ये भी पढ़ें :  अंबिकापुर शहर की सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले स्टूडेंट्स होंगे निलंबित, परीक्षा से वंचित करने का आदेश

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment