Breaking
20 Nov 2026, Fri

महाराजा सवाई मानसिंह वि‌द्यालय के विद्यार्थियों ने देखी सदन की कार्यवाही

जयपुर
महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को राजस्थान विधान सभा के तृतीय सत्र की प्रश्‍न काल की कार्यवाही दर्शक दीर्घा में बैठकर देखी। बच्‍चों ने विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से मुलाकात की। श्री देवनानी ने बच्‍चों की शिक्षा के बारे में पूछा और उन्‍हें विधान सभा के नियम एवं प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की पहल पर बच्चों ने राजस्थान विधान सभा का सदन और राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन किया।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में ट्रकों का चक्का जाम, VLTD विवाद से थमेगी सप्लाई

 श्री देवनानी ने बच्चों से परिचय लिया। उनके वि‌द्यालय, पढाई और खेल गतिविधियों की जानकारी ली। श्री देवनानी ने कहा कि बच्चे पढे, आगे बढ़े और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि राष्ट्र प्रथम है। हमारे कार्यों में राष्ट्र प्रथम की भावना सदैव होनी चाहिए। विधान सभा सत्र की कार्यवाही देखने का अवसर प्रदान करने के लिए  विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *