Breaking
20 Nov 2026, Fri

पुलिस ने 19 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज किया, आरोपित छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था

इंदौर
भंवरकुआं पुलिस ने 19 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर उसके दोस्त अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज किया है।आरोपित छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। वह सगाई तोड़ने की धमकी दे रहा था। पुलिस के मुताबिक छात्रा विष्णुपुरी कालोनी स्थित गर्ल्स होस्टल में रहती है। मूलत:भीलगांव कसरावद निवासी अभिषेक से दो वर्ष से दोस्ती है। अभिषेक पहले भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रहता था। गांव जाने के बाद उससे बातचीत बंद कर दी। आरोपित अब काॅल कर सगाई तुड़वाने की धमकी दे रहा है।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही विगत एक माह में 109 चोरी किए गए दोपहिया वाहन बरामद

चोइथराम सब्जी मंडी के पास रहने वाले छोटू पंवार पर उसके साले रोहित निवासी वासनोद(उज्जैन) ने हमला कर डाला। रोहित ने लोहे के सरिए से पीट पीटकर छोटू को अधमरा कर डाला। पुलिस के मुताबिक छोटू का पत्नी अंजली से विवाद हुआ था। रोहित बीच में बोला और छोटू की पिटाई कर डाली। बीच में उसके पिता नारायण पंवार आए तो उनकी भी पिटाई कर दी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *