Breaking
25 Nov 2026, Wed

आप पार्टी ने कालकाजी विधायक आतिशी को दिल्ली विधानसभा के लिए नेता विपक्ष के नाम पर लगाई मुहर

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी ने कालकाजी विधायक आतिशी को दिल्ली विधानसभा के लिए नेता विपक्ष के नाम पर मुहर लगाई है। विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पार्टी के 22 विधायक आज विधायक दल की मीटिंग में मौजूद थे, जिसमें आतिशी के नाम पर सबने अपनी रजामंदी दी है। दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा। तीन दिवसीय सत्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने कहा है कि पिछली आप सरकार के प्रदर्शन के खिलाफ लंबित कैग रिपोर्ट को सदन में पेश किया जाएगा। इस बार के चुनाव में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित पार्टी के कई शीर्ष नेता भी चुनाव हार गए।

ये भी पढ़ें :  देश की अर्थव्यवस्था मजबूत राह पर: ब्याज दरों में कटौती से बढ़ा भरोसा, बोले SBI चेयरमैन

नेता विपक्ष बनने पर क्या बोलीं आतिशी?
कालकाजी विधायक आतिशी ने नेता विपक्ष बनाए जाने पर कहा कि मैं AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे विधायक दल (एलओपी के रूप में) की जिम्मेदारी दी। जनता ने हमें विपक्ष का कर्तव्य दिया है और आप दिखाएगी कि वह कितना मजबूत विपक्ष है। आतिशी को नेता विपक्ष बनाए जाने पर गोपाल राय ने कहा कि आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। चुनौतीपूर्ण समय में आतिशी ने मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली की जनता की सेवा की है। आप एक स्वस्थ विपक्ष की जिम्मेदारी निभाएगी।

ये भी पढ़ें :  Gold-Silver Prices में जोरदार उछाल: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही चांदी 3 लाख के करीब, जानें सोने के नए रेट

महिलाओं को 2500 देने पर फिर बोलीं आतिशी
आतिशी ने दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने पर आतिशी ने कहा कि बीजेपी की नई कैबिनेट बैठक हो गई, लेकिन महिलाओं को 2500 रुपये देने वाली योजना पास नहीं हुई। हम वादा करते हैं, रेखा गुप्ता की सरकार से महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को ढाई हजार रुपये दिलवाकर रहेंगे। आतिशी समेत तमाम नेता इस योजना पर लगातार दिल्ली की बीजेपी सरकार को घेर रहे हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *