कोरबा। जिले के डीपीएस स्कूल के छत पर काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्ख्यिों ने हमला किया। इस दौरान 20 फिट उंचाई से गिरने के कारण एक की मजदूर की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना क्षेत्र में कोसाबाड़ी में दयानंद पब्लिक स्कूल संचालित है, जहां आज छत पर काम चल रहा था। दोपहर करीब 12.30 बजे मधुमक्खियों ने वहां पर काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। मजदूर बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिसमें एक मजदूर बचने के चक्कर में छत से 20 फीट नीचे गिर गया। घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक मजदूर सर्वमंगला नगर निवासी 41 वर्षीय गोपाल जलतारे बताया गया है। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। घटना में साथ काम कर रहे मजदूर केशव प्रसाद समेत आधा दर्जन मजदूर मधुमक्खी के हमले से घायल हुए है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com