Breaking
26 Nov 2026, Thu

CGPSC लिस्ट मामले में गरमाई सियासत…भाजयुमो कल करेगा लोक सेवा आयोग के दफ्तर का घेराव…CM भूपेश ने कहा-‘माहौल ख़राब न करें भाजपाई’

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 18 मई, 2023

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने लोक सेवा आयोग की हाल ही घोषित चयन सूची को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि 19 मई को भाजयुमो लोक सेवा आयोग के दफ्तर का घेराव करेगा।

 

 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस दौरान प्रदेश में हाल ही घोषित लोक सेवा आयोग की चयन सूची को लेकर भी प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

 

 

 

अरुण साव ने कहा कि पीएससी की घोषित चयन सूची को लेकर प्रदेश के युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पीएससी की चयन सूची को देखकर यह साफ हो गया है कि यह छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं के साथ सीधी-सीधी धोखाधड़ी है, छल है, अन्याय है।

ये भी पढ़ें :  Exclusive ब्रेकिंग : RERA का अध्यक्ष कौन होगा? इसका निर्णय करने सोमवार को होगी महत्वपूर्ण बैठक...अध्यक्ष बनने अधिकारियों ने दिखाई जमकर दिलचस्पी

 

 

अरुण साव ने कहा कि रात-दिन पुरुषार्थ करने वाले प्रदेश के युवा अपने उज्ज्वल भविष्य की रचना कर जीवन को संवारने के लिए परिश्रम करते हैं, उन्हें प्रदेश सरकार ने ठेंगा दिखाने का काम किया है। प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति के साथ जो छल किया है, वह बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन में चार राज्यों का करेंगे दौरा, पचास हजार करोड़ रुपये की देंगे सौगात

 

 

अरुण साव ने कहा कि इसे लेकर भाजयुमो 19 मई को लोक सेवा आयोग का घेराव करेगा और युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा।

 

 

 

अरुण साव ने कहा कि चयन सूची को देखकर युवाओं में जिस प्रकार से आक्रोश पनपा है, जिस प्रकार से लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता पर परीक्षार्थी युवाओं ने शंका व्यक्त की है, प्रदेश सरकार उस पर जवाब दे। आरोप के जवाब में आरोप लगाना ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें :  विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने और उपभोक्ता सेवाओं में निरंतरता के लिए ओपन टेंडर की प्रक्रिया

 

 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग चयन मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की नियत पर सवाल खड़ा किया है।

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी लोक सेवा आयोग के चयन सूची पर सवाल खड़ा करके प्रतिभाशाली बच्चों के साथ अन्याय कर रही है, साथ ही राज्य का माहौल खराब कर रही है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार सरकार के विरुद्ध मुखर हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *