Breaking
20 Nov 2026, Fri

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा है जिला अध्यक्षों की नियुक्ति आम सहमति से की जाएगी

भोपाल

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नए शहर अध्यक्ष के लिए रायशुमारी की जा रही है। अमृतसर सांसद गुरमीत सिंह औजला ने तीन दिन शहर में रहकर इसके लिए मंथन किया। इस दौरान कई नाम सामने आए, लेकिन प्रदेश प्रभारी के एक बयान से कई दावेदारों के माथे पर चिंता की लकीर है।

ये भी पढ़ें :  असम दौरे पर प्रियंका गांधी, कामाख्या देवी मंदिर में किए दर्शन, लिया आशीर्वाद

नियुक्ति आम सहमति से की जाएगी
एक दिन पहले प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी(Harish Chaudhary) और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया विभाग की वर्चुअली मीटिंग ली थी। इसमें चौधरी ने कहा था कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति आम सहमति से की जाएगी, लेकिन 45 वर्ष से अधिक के नेताओं को अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति का प्रचार अभियान नफरत से भरा है : कांग्रेस

कई नेताओं की उम्र 45 वर्ष से अधिक
इंदौर में दावेदारी करने वाले कई नेता 45 वर्ष से अधिक की उम्र के हैं। ऐसे में अरविंद बागड़ी, अश्विन जोशी जैसे नेताओं की दावेदारी खटाई में पड़ सकती है। हालांकि चौधरी ने विशेष परिस्थितियों में रियायत देने की बात भी कही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *