Breaking
12 Nov 2026, Thu

सन्नी अग्रवाल के नेतृव में नवप्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का किया गया भव्य स्वागत, युवा नेता हसन आब्दी के पीछे उमड़ा जनसैलाब

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 16 जुलाई, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शनिवार को दिल्ली से रवाना होकर रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचें, जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जगह जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। विशेषकर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विमान तल से निकलकर जब भगत सिंह चौक पर पहुंचें, तब वहां पर नजारा ही अलग था। बारिश के बावजूद भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दादी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मिला निमंत्रण

भगत सिंह चौक पर श्रम व सन्ननिर्माण आयोग के अध्यक्ष सुशील उर्फ सन्नी अग्रवाल के नेतृत्व में युवा नेताओं ने माहौल को यादगार बना दिया। वहीं युवा नेता हसन आब्दी द्वारा काफ़ी अधिक संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता का हुजूम नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार बैज के स्वागत में उठ खड़ा हुआ और जयकारे से फिज़ा गूंज गई। पश्चात सुशील सन्नी अग्रवाल और युवा नेता हसन आब्दी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार बैज को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

ये भी पढ़ें :  परीक्षा से भय की समस्या : मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिक ने किया समाधान

ज्ञात हो कि कल दोपहर से लगातार बारिश हो रही थी, ऐसे में अधिकांश कार्यकर्ता तितर बितर हों जाते हैं, बावजूद इसके कार्यकर्ताओं के लिए हसन आब्दी ने तमाम इंतजाम किए थे, साथ ही समस्त कार्यकर्ताओं के लिए चाय नाश्ता की व्यवस्था भी की गई। देखा जाए तो इस युवा नेता द्वारा पूरी व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से करने में सफल रहा। तेज बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं में जोश भरपूर जोश था। दीपक भैय्या जिंदाबाद, सन्नी भैय्या जिंदाबाद के जबरदस्त नारे देर तक पूरी फिज़ा में गूंजते रहे। पश्चात दीपक बैज यहां से निकलकर राजीव भवन पहुंचकर पदभार ग्रहण किया, जहां पर विशेष रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद थे।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *