छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मानसून की लहर छुपी हुई नजर आ रही है। इससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है। वे बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अब प्रदेश में राहत की खबर आई है। उन्होंने 16 जुलाई से तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
प्रदेश में बारिश नहीं होने के कारण लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। ऐसे में लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के बदलते मिजाज से मौसम विभाग ने कल के लिए चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
वहीं रायपुर शहर में बदल छाए रहेंगे। शाम के समय में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 33 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते दिन गुरुवार को प्रदेश के एक-दो जगहों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं आज भी बदल छाए हुए हैं। एक-दो इलाकों में बारिश की आसार है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज चमक और छींटे पड़ने की संभावना है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com