Breaking
13 Nov 2026, Fri

सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत कल: जानें व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त

सावन माह के हर मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है. इस दिन मां पार्वती की आराधना की जाती है. इस दिन सुहागिन महिलाएं मां पार्वती के लिए व्रत करती हैं. मंगला गौरी व्रत और भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. साल 2025 में सावन माह में कुल 4 मंगला गौरी व्रत पड़ेंगे. 22 जुलाई, 2025 मंगलवार को पड़ने वाला मंगला गौरी व्रत द्वादशी तिथि के दिन पड़ेगी. इस दिन कामिका एकादशी व्रत का पारण भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :  Flipkart Big Bang Diwali Sale: iPhone 17 से Samsung Galaxy S25 तक सस्ते, स्पीकर्स पर 70% तक छूट

सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत बहुत विशेष होने वाला है. इस दिन कई पर्व, वार का संयोग बन रहा है. मंगला गौरी का व्रत मंगलवार के दिन पड़ रहा है जो हनुमान जी का दिन है, साथ ही इस दिन कामिका एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. साथ ही सावन माह का पहला प्रदोष व्रत भी 22 जुलाई को रखा जाएगा. इस प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा.

ये भी पढ़ें :  19 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

सावन 2025 दूसरा मंगला गौरी व्रत
सावन के दूसरे मंगला गौरी व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:14 मिनट से लेकर 04:56 तक रहेगा. यह समय स्नान के लिए श्रेष्ठ है. दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:55 तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 02:44 से दोपहर 03:39 तक रहेगा.

मंगला गौरी व्रत का महत्व
    सावन में सुहागन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं मंगला गौरी का व्रत रखती हैं. इस व्रत को करने से पति की आयु बढ़ती हैं और स्वास्थ्य अच्छा रहता है. साथ ही शादीशुदा जीवन में खुशियों का आगमन होता है.
    मंगला गौरी का व्रत वो कन्याएं भी रख सकती हैं जिनके विवाह में कोई बाधाएं आ रही हो या दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो.

ये भी पढ़ें :  करण और विवियन की दोस्ती में आई दरार, करण वीर बोले- कुछ लोग ऐसे ही होते हैं

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *