Breaking
25 Nov 2026, Wed

सीएम भूपेश बघेल आज रायपुर, सुकमा-छिंदगढ़ और कोण्डागांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगें लोकार्पण और भूमिपूजन 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 24 सितंबर, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर सहित सुकमा जिले के छिंदगढ़ और कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल पूर्वान्ह 11.05 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित राज्य संगोष्ठी ‘‘सी.जी. फिजियोकॉन 2023’’ इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार- मंत्री राजवाड़े

मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1.10 बजे सुकमा जिले के विकासखण्ड छिंदगढ़ पहुंचेंगे। बघेल छिंदगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित आमसभा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे।

ये भी पढ़ें :  दुर्ग के ट्रांसपोर्ट नगर को मिलेगी नई सड़क, ₹1.05 करोड़ की लागत से बनेगी सीसी रोड

मुख्यमंत्री बघेल छिंदगढ़ से दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोण्डागांव जिले के लिए प्रस्थान करेंगे और कोण्डागांव में दोपहर 3.10 बजे सेंट्रल लाईब्रेरी, आदिवासी विश्रामगृह भवन का लोकार्पण तथा विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल विकास नगर स्टेडियम में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे।

बघेल शाम 5 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.35 बजे शहीद स्मारक भवन रायपुर में जय बूढ़ी मां गाड़ा महासभा द्वारा आयोजित ‘नुवाखाई जोहार भेंटघाठ’ मिलन समारोह 2023 में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बायोमैट्रिक पद्धति से होगी

For Latest News And Updates

Please Join ‘News Writer’ *Official Group*

*Click Here*????????

*https://chat.whatsapp.com/HlKgO7GI8X1DZrBqGefZUF*

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *