Breaking
21 Nov 2026, Sat

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने किया चुनावी वादा पूरा,सरकार खरीदेगी प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से धान, 3100 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा धान का दाम, आदेश हुआ जारी

रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक  20दिसम्बर2023

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ ही 18 लाख आवास देने की घोषणा के साथ अब 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान की खरीदी का वादा भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरा करने वाली है । जिसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-धमतरी में धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार, डीस्ट्रीब्युटर बनाने के बहाने ठगे थे 36 लाख

दरअसल, लगातार खबरें आ रही थी कि किसान काफी असमंजस में है कि इस बार धान खरीदी किस दर पर और किस हिसाब से सरकार खरीदेगी, लेकिन अब सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों से धान खरीदा जाए साथ ही जारी आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन किसानों ने अभी तक अपना ध्यान बेच दिया है, उनके लिए क्या कुछ नियम रहने वाला है ।

ये भी पढ़ें :  भारतीय राजनीति में बड़ा फेरबदल जल्द देखने को मिल सकता है, मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर बड़ा ऐलान

आपको बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में यह बात कही थी कि किसानों से 3100 रुपए पार्टी क्विंटल के हिसाब से 21 एकड़ प्रति क्विंटल सरकार धान खरीदेगी ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *