Breaking
28 Nov 2026, Sat

पिथौरागढ़ में फिर पहाड़ दरका, 18 परिवारों की सुरक्षा चिंतित

पिथौरागढ़
सीमांत में वर्षा का दाैर जारी है। जिले की छह तहसीलों में जमकर वर्षा हुई । तेजम तहसील के आपदा प्रभावित दाफा ग्राम पंचायत के पल्ला धापा में पहाड़ दरनके लगा । गांव के अठारह परिवार खतरे में आ गए । गांव में अफरा तरफी का माहौल बन गया।

स्थानीय युवाओं ने रात को ही गांव ेस आधा किमी दूर सुरक्षित स्थान पर टेंट लगा कर खतरे में आए परिवारों को शिफ्ट किया। 15 परिवार पूर्व से ही शिफ्ट किए गए हैं और अब गांव में 33 परिवार शिफ्ट हो चुके हैँ। पहाड़ धीरे -धीरे दरक रहा है। गुरुवार दिन में भी दरकने का सिलसिला जारी है।
 
भारी वर्षा से गुुरुवार सुबह हाईवे सहित 22 मोटर मार्ग बंद रहे। हार्हवे और लिपुलेख मार्ग पांच घंटे बद रहा । कुछ देर के लिए थल -मुनस्यारी मार्ग भी हरड़िया के पास बंद रहा । सायं तक मार्ग खुल चुके हैं। धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार तवाघाट मार्ग बुधवार की सायं घटधार के पास मलबा आने से बंद हो गया। जिसके चलते उच्च हिमालय से आ रहे कुछ लोग फंस गए ।

ये भी पढ़ें :  संबंध बनाने से इंकार, पत्नी ने पति को बताया नपुंसक और मांगे 2 करोड़ रुपये

रात्रि दस बजे के आसपास पुलिस को लोगोेंं के फंसे होने की सूचना मिली ।पुलिस टीम ने रात्रि को ही मौके पर पहुंच कर फंसे यात्रियों को निकाला । जिसमें एक यात्री का स्वास्थ्य खराब था। जिसे अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद उसके आवास तक पहुंचाया।

पल्ला दाफा में रात को हुए भूस्खलन से परिवारों के खतरे में आने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के भगत बाछमी, कुणाल राठौर, गौरव , गोविंद राणा, ललित राणा , दीपा उत्तराखंडी व अन्य युवक और नायब तहसीलदार प्रकाश जोशी राजस्व टीम के साथ पहुंचे । प्रशासन द्वारा पूर्व में ही उपलब्ध कराए गए टेंट लगाकर प्रभावित परिवारों को टेंटों में रखा गया।

ये भी पढ़ें :  गणतंत्र दिवस से पहले बांग्लादेश सीमा पर मिले 4 बड़े बंकर, 62 हजार प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरप की बोतलें बरामद

गुरुवार दिन में प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा राशन किट व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई । बीते दिनों की आपदा से वल्ली दाफा में सात मकान ध्वस्त हुए थे और 15 परिवारों को शिफ्ट किया गया था। भू वैज्ञानिक द्वारा सर्वे के बाद गांव के सुरक्षित स्थान पर विस्थापन की संस्तुति की गई हैै।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *