Breaking
28 Nov 2026, Sat

टीवी की ‘गोपी बहू’ जिया मानेक ने रचाई शादी, बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे

मुंबई

साथ निभाना साथिया फेम की गोपी बहू यानि टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो उनके फैंस के लिए एक सप्राइज़ है। सीरियल 'साथ निभाना साथिया) फ़ेम जिया मानेक ने आखिरकार शादी कर ली है। जी हां, आपने सही पढ़ा ऑनस्क्रीन गोपी बहू ने  बाॅयफ्रेंड वरुण जैन के साथ सात फेरे ले लिए।।जिया ने टीवी के जाने माने एक्टर संग ब्याह रचाया जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं। जिया मानेक की शादी की खबर से काफी लोगों को शॉक भी लगा है क्यूंकी ये सब बिना किसी को खबर लगे हुआ।

ये भी पढ़ें :  पौष मासिक शिवरात्रि कल: जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और खास उपाय

जिया ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अनाउंसमेंट की वो पति की बाहों में नजर आईं। लुक की बात करें तो गोल्डन साड़ी में दुल्हन बनी जिया मानेक बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को सलीके से जूड़े में बांधा और उसे सुंदर गजरे से सजाया। अपने लुक को पूरा करने के लिए जिया ने पारंपरिक गहनों का चयन किया जिसमें रानी-हार, कमरबंद, झुमके, मांग टीका और एक छोटी सी बिंदी शामिल थी।  वहीं एक्टर वरुण जैन बादामी कुर्ता पजामा में काफी जच रहे हैं।

कपल ने खुशखबरी सुनाते हुए कैप्शन में लिखा 'हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं। अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया।'

ये भी पढ़ें :  350cc इंजन के साथ अपडेट हुई Bajaj Dominar 400, अब और सस्ती

उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, जिया मानेक और वरुण जैन ने भूत शुद्धि विवाह किया। बता दें कि ये यौगिक काल की सबसे प्राचीन विवाह पद्धति है। भूत शुद्धि विवाह शरीर में मौजूद पांच तत्वों को सही तरीके से संगठित करने की प्रक्रिया है।
 
जिया मानेक की बात करें तो वो 'साथ निभाना साथिया', 'तेरा मेरा साथ रहे', 'जिनी और जूजू' और 'मनमोहिनी' जैसे शोज कर चुकी हैं।साथ निभाना साथिया से उन्हें नेम-फेम मिला था। वरुण जैन की बात करें तो 'दिया और बाती हम', 'गुम है किसी के प्यार में' और जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके हैं।
 
सोशल मीडिया पर जिया के फैंस उन्हे और वरुण को शादी के लिए बधाई दे रहे हैं। हालांकि ट्रोलर्स से बचने के लिए कपल ने अपने इस वेडिंग पोस्ट का कमेन्ट सेक्शन बंद कर दिया है। वरुण जैन की बात करें तो दिया और बाती हम, गुम है किसी के प्यार में और जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *