Breaking
27 Nov 2026, Fri

Samsung का नया धमाका: सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6 साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट

नई दिल्ली

Samsung Galaxy F17 5G भारत में लॉन्च हो गया है. ये स्मार्टफोन कम बजट में 5G सपोर्ट, 5000mAh की बैटरी और Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ आता है. स्मार्टफोन 7.5mm मोटा है और IP54 रेटिंग के साथ आता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus दिया गया है. 

इसमें आपको कई AI फीचर्स भी मिलेंगे. स्मार्टफोन में Google Gemini और सर्किल टू सर्च फीचर मिलता है. इस हैंडसेट के कई फीचर्स Galaxy A17 5G से मिलते हैं, जो पिछले महीने लॉन्च हुआ था. आइए जानते हैं Samsung Galaxy F17 5G की कीमत और फीचर्स. क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? 

ये भी पढ़ें :  iPhone 17 Pro खरीदने का सुनहरा मौका! कीमत में भारी गिरावट, जानें डील

Samsung Galaxy F17 5G में 6.7-inch का Full-HD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विकटस यूज किया गया है. स्मार्टफोन Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. 

हैंडसेट Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है. कंपनी इसे 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स ऑफर करेगी. इसमें आपको Google Gemini और सर्किल टू सर्च फीचर मिलते हैं. Galaxy F17 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी लेंस 50MP का है. 

ये भी पढ़ें :  हनुमान चालीसा पढ़ते समय न करें ये 10 बड़ी गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूरा फल

इसके अलावा 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मिलेगा. फ्रंट में कंपनी ने 13MP का सेल्फी कैमरा दिया है. हैंडसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की चार्जिंग सपोर्ट करेगी. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. 

ये भी पढ़ें :  भारत आया AI Mode, बदल जाएगा सर्च एक्सपीरिएंस

कितनी है कीमत? 

Samsung Galaxy F17 5G को कंपनी ने दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है. वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ है. हैंडसेट नियो ब्लैक और वॉयलेट पॉप कलर ऑप्शन में आता है. इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकते हैं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *