Breaking
16 Nov 2026, Mon

फिल्म ‘स्टोलेन’ को एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स 2025 में दो नॉमिनेशन मिलने पर अभिषेक बनर्जी ने खुशी जताई

मुंबई,

अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने फिल्म 'स्टोलेन' को एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स 2025 में दो नॉमिनेशन मिलने पर खुशी जताई है। अभिषेक बनर्जी इन दिनों अपनी फिल्म स्टोलेन की सफलता से बेहद खुश हैं। यह फिल्म लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है और अब इसे एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स 2025 में दो बड़े अवॉर्ड्स, बेस्ट फीचर फिल्म (फिक्शन) और बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है। साल 2025 की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जा रही स्टोलेन को इसकी दमदार कहानी, शानदार अभिनय और दिलचस्प निर्देशन के लिए खूब सराहना मिली है।

ये भी पढ़ें :  अभिषेक बनर्जी के कथित अवैध दफ्तर पर चला बुलडोजर, तीन JCB से ढहाई जा रही पांच मंजिला इमारत

इस मौके पर अपनी खुशी जताते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, "स्टोलेन को हमेशा ही एक यूनिवर्सल ऑडियंस के लिए बनाया गया था। ऐसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स में दो कैटेगरी में नॉमिनेट होना गर्व की बात है। बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर का नॉमिनेशन इस बात को भी बताता है कि यह फिल्म कितनी दमदार प्रोडक्शन रही है। यह सब गौरव (प्रोड्यूसर) और करण तेजपाल (डायरेक्टर) की विज़न और हिम्मत का नतीजा है कि आज स्टोलेन भारत का प्रतिनिधित्व इतनी बड़ी जगह पर कर रही है। यह इस साल की अकेली भारतीय फिल्म है जो एशिया की बेहतरीन फिल्मों के साथ कम्पटीशन कर रही है। हमारी टीम के लिए यह गर्व का पल है।" इन नॉमिनेशनों के साथ स्टोलेन इस साल की सबसे चर्चित और सराही गई फिल्मों में और मज़बूती से अपनी जगह बना रही है, और अभिषेक बनर्जी एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि वे अपनी पीढ़ी के सबसे बहुमुखी और असरदार कलाकारों में से एक हैं।

ये भी पढ़ें :  एकता कपूर के शो में नजर आएंगे बिल गेट्स, ‘तुलसी’ से करेंगे गंभीर मुद्दे पर चर्चा

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *