Breaking
16 Nov 2026, Mon

टेम्पर्ड से लेकर नैनो ग्लास तक: कौनसा स्क्रीन प्रोटेक्टर देता है सबसे बेहतर सुरक्षा?

 

नई दिल्ली

 आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन है और उसे सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। फोन गिरने से स्क्रीन पर खरोंच या टूटने का डर रहता है। स्क्रीन प्रोटेक्टर इस समस्या से बचाने में मदद करता है। लोग अलग-अलग रेंज में स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं, जिनकी कीमत भी अलग-अलग होती है। बाजार में कई तरह के स्क्रीन प्रोटेक्टर उपलब्ध हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ये स्क्रीन प्रोटेक्टर कैसे होते हैं और इनमें से कौनसा स्क्रीन प्रोटेक्टर बेस्ट है।

टेम्पर्ड ग्लास
टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर सबसे मजबूत होता है। यह फोन को गिरने और खरोंच से अच्छी तरह बचाता है। कुछ टेम्पर्ड ग्लास में खास फीचर्स भी होते हैं, जैसे कि ब्राइटनेस कम करने वाली तकनीक या प्राइवेसी तकनीक, जो दूसरों को आपकी स्क्रीन देखने से रोकती है। इसका नुकसान यह है कि यह थोड़ा मोटा होता है, जिससे फोन की स्क्रीन पर फर्क नजर आ सकता है।

ये भी पढ़ें :  गुणरत्न सदावर्ते: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट कौन हैं?

थर्मोप्लास्टिक पॉलीयूरेथेन (TPU)
टीपीयू एक तरह का प्लास्टिक स्क्रीन प्रोटेक्टर है। यह छोटी-मोटी खरोंच और हल्की रगड़ से स्क्रीन को बचाता है। अगर आपकी चाबी से स्क्रीन पर हल्की खरोंच पड़ जाए, तो टीपीयू उसे समय के साथ ठीक कर सकता है। यह स्क्रीन को किनारे से किनारे तक कवर करता है, लेकिन इसका रंग थोड़ा फीका हो सकता है और यह छूने में बहुत चिकना नहीं होता।

ये भी पढ़ें :  खरमास कल से शुरू, अगले 30 दिन इन 6 गलतियों से बचें, जानिए क्या न करें!

पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट (PET)
पीईटी प्लास्टिक से बने स्क्रीन प्रोटेक्टर हल्के और पतले होते हैं। इन्हें लगाने के बाद आपको शायद ही पता चले कि फोन पर कुछ लगा है। लेकिन ये ज्यादा सुरक्षा नहीं देते। अगर आपके फोन की स्क्रीन घुमावदार है, तो यह पूरे किनारे को कवर नहीं करता। ये सस्ते होते हैं, लेकिन सुरक्षा के मामले में कमजोर हैं।

नैनो लिक्विड
नैनो लिक्विड स्क्रीन प्रोटेक्टर खास तरह का लिक्विड होता है, जो स्क्रीन पर लगाया जाता है। यह सिलिकॉन डाइऑक्साइड से बना होता है और खरोंच व बैक्टीरिया से बचाता है। इसे किसी भी फोन पर इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन यह ज्यादा सुरक्षा नहीं देता। इसे हटाना भी मुश्किल होता है, क्योंकि यह स्क्रीन पर सूख जाता है।

ये भी पढ़ें :  2026 में शनि साढ़ेसाती का मीन राशि पर असर: जानें किन बातों का रखें ध्यान

कौनसा स्क्रीन प्रोटेक्टर सबसे अच्छा है?
यह आपके बजट, फोन के मॉडल, और आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। अगर आप ज्यादा सुरक्षा चाहते हैं, तो टेम्पर्ड ग्लास सबसे अच्छा है। यह महंगा होता है, लेकिन खरोंच और टूटने से बचाने में सबसे बेहतर है। अगर आप सस्ता और हल्का ऑप्शन चाहते हैं, तो टीपीयू या पीईटी प्लास्टिक प्रोटेक्टर चुन सकते हैं, लेकिन ये कम सुरक्षा देते हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *