Breaking
27 Nov 2026, Fri

Google Maps का नया फीचर, सड़क पर दिखेगा रास्ता, ड्राइविंग का अनुभव होगा बदल

नई दिल्ली

Google Maps के लिए नए फीचर का ऐलान हो गया है,  जिसकी मदद से अब कार चालक को लेन नेविगेशन की भी सुविधा मिलेगी. ये आपके सफर को आसान बनाएगा और गलत रास्तों पर भी जाने से रोकेगा. Google ने इस फीचर की जानकारी ब्लॉग में दी है. यह काफी कुछ आपको एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसा है. 

Google ब्लॉग के मुताबिक, गूगल मैप्स में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पावर्ड लाइव लेन गाइडेंस फीचर को इंट्रोड्यूस्ड किया है. कंपनी ने इस फीचर को बेहतर तरीके से समझाने के लिए एक छोटा का वीडियो भी ब्लॉग में एम्बेड किया है. 

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, Google Maps पर दिखेंगे 93 ब्लैक स्पॉट; ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट

ऐसे काम करेगा AI-पावर्ड लाइव लेन फीचर

वीडियो में बताया है कि AI-पावर्ड लाइव लेन गाइडेंस फीचर कैसे काम करेगा. वीडियो में दिखाया है कि जब कार रोड पर बनी लेन से बाहर जाएगी को ड्राइवर को संकेत दिए जाएंगे कि गाड़ी की लेफ्ट या राइट कर लें. मोड़ या फ्लाइओवर से पहले कई बार लेन बदलने की जरूरत होती है. 

Google Maps का नया फीचर का फायदा 

सफर के दौरान जब कोई मोड़ या फ्लाईओवर आता है तो नई लोकेशन पर कार ड्राइवर को वक्त रहते पता नहीं चल पाता है कि कार को किस लेन में लेकर जाना है. ऐसे में वह गलत रोड या गलती से फ्लाईओवर पर चढ़ जाते हैं. अब नया AI-पावर्ड लाइव लेन गाइडेंस फीचर आने के बाद ये गलती नहीं होगी. 

ये भी पढ़ें :  फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को मिलेगा फ्री Netflix मोबाइल प्लान, शॉपिंग से फायदा

आफ्टर मार्केट के डैशकैम का ADAS जैसा फीचर

Google Maps का ये नया फीचर आपको आफ्टर मार्केट में सेल होने वाले डैश कैम के ADAS फीचर जैसा लग सकता है. उन डैशकैम में ADAS के नाम पर लेन बदलने पर अलर्ट मिलता है और ड्राइवर को सही लेन में जाने की सलाह दी जाती है. 

ये भी पढ़ें :  कानपुर में नवाज के चाहने वालों की भीड़ उमड़, पुलिस ने लगाई बैरिकेंडिग

इन कार को मिलेगा पहले अपडेट 

Google Maps ने AI-पावर्ड लाइव लेन गाइडेंस फीचर की शुरुआत Google बिल्ट-इन वाली कारों से होगी. इस फीचर को सबसे पहले आने वाले महीनों में अमेरिका और स्वीडन में Polestar 4 कारों पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसके बाद यह फीचर अन्य रोड टाइप्स और ज्यादा कार मॉडलों पर भी रोलआउट किया जाएगा, जिसके लिए गूगल पार्टनरशिप भी कर रहा है. 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *